दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत गोल्डन लाइनों को बनाया जा रहा है. बता दें कि यह लाइन बनने के बाद में लोगों की दिलचस्पी साउथ दिल्ली में बढ़ते दिखाई दे सकती है. घरों की कीमत और उनका किराया भी बढ़ सकता है. रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि साउथ दिल्ली में गोल्डन लाइन बनने के बाद में लोगों की दिलचस्पी घर को खरीदने में और ज्यादा बढ़ेगी.
किस लाइन को कनेक्ट करेगी ये
दरअसल, यह गोल्डन लाइन एयरोसिटी से तुगलकाबाद तक जाएगी. यह महिपालपुर, छतरपुर, किशनगढ़, वसंत कुंज, खानपुर, इग्नू और अंबेडकर नगर जैसे इलाके को जोड़ेगी, जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में काफी सुविधा होगी. अभी के समय में साउथ दिल्ली के इलाकों में मेट्रो की सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस लाइन के शुरू होने पर लोग आसानी से ऑफिस, एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर जा सकते हैं.
फरीदाबाद के लोगों को ऐसे मिलेगा फायदा
बता दें कि यह गोल्डन लाइन फरीदाबाद नहीं जाएगी, लेकिन आप इसका फायदा तुगलकाबाद इंटरचेंज से उठा सकते हैं. हालांकि, आने वाले 2, 3 सालों में संभावना है कि ग्रीन फील्ड्स, चार्मवुड विलेज और सूरजकुंड जैसे इलाकों में घर खरीदने वालों लोगों की संख्या एकाएक बढ़ जाएं.
क्यों बढ़ जाएंगे रेट
दरअसल, जहां-जहां मेट्रो जाती है वहां पर लोगों का आना-जाना आसान हो जाता है, जिसकी वजह से उस इलाके में घर खरीदने वाले लोगों की संख्या और किराए पर रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है. मांग बढ़ते ही किराया भी अपने आप बढ़ जाता है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का भी यहीं कहना है. सबसे ज्यादा असर छतरपुर, संगम विहार, नेब सराय और खानपुर में देखने को मिलेगा. इन इलाकों में दो तीन साल तक घर की कीमत 8% से 12% तक बढ़ने की संभावना है. वहीं, घरों का किराया 5% से 8% बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा! मीराबाई चानू ने दिलाया गोल्ड, ऋषिकांत और राजा बने सिल्वर स्टार…
