सोनम वांगचुक ने सरकार से आश्वासन मिलने के बाद में अनशन तोड़ दिया है. 23 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने वांगचुक से मेदांता अस्पताल में मिल उनका अनशन खत्म करवाया है. दोनों मंत्रियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह उनकी मांग और समस्या का समाधान करेंगे. इसी बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी अनशन तोड़ने पर रिएक्शन दिया है.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि ‘माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी और डॉ. जितेंद्र सिंह जी ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में श्री सोनम वांगचुक जी से मुलाकात की और छात्रों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सरकार का स्पष्ट विज़न और प्रतिबद्धता जाहिर की. इसके बाद, श्री वांगचुक जी ने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया.’
साथ ही उन्होंने कहा है कि ‘सोनम वांगचुक जी का यह फैसला छात्रों के हितों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता में उनके भरोसे को दिखाता है. सरकार ने बार-बार यह साफ किया है कि प्रश्न पत्र लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए जरूरी सुधार लागू किए जाएंगे. इस मामले पर संसद में विस्तार से चर्चा के जरिए सार्थक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. देश के युवाओं के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि भारत की युवा शक्ति राष्ट्र-निर्माण में सबसे बड़ी ताकत है. देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले हर दोषी को सजा दी जाएगी.’
हालांकि, अभिजीत दीपके ने इस मामले पर साफ किया है कि अनशन तोड़ने लिए सोनम जी का शुक्रिया, लेकिन ये प्रोटेस्ट धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ही रूकेगा. अब देखना यह है कि सरकार इस मामले पर क्या फैसला लेती है.
ये भी पढे़ं: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के बाद बिहार में बवाल, शहरों में की बंद की घोषणा?
