26 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है. सरकार से मिलने वाले आश्वासन के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. हालांकि, कई लोगों को लग रहा था कि वह अनशन तोड़ने के बाद में यह प्रदर्शन भी रूक जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से संबंधित बातों को साफ कर दिया है.
प्रधानमंत्री ने जताई खुशी
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म कर देने के बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी रिएक्शन सामने आया है. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर खुशी जताते हुए कहा कि डॉक्टरों की सलाह का वह पालन करें और जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों. प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की है.
मंत्रियों ने तुड़वाया अनशन
सोनम वांगचुक से अस्पताल में मिलने के लिए स्वयं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह गए थे. गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में दोनों सोनम वांगचुक से मिलने के लिए गए थे. सरकार ने उन्हें कई मुद्दों पर सकारात्मक रुख का भरोसा दिया है. साथ ही 20 जुलाई के दिन शामिल प्रदर्शनकारियों पर किसी भी तरीके की कार्रवाई न करने के लिए बोला है, जिस पर सरकार ने हामी भारी है.
जंतर-मंतर पर नहीं खत्म होगा अनशन
सभी को लग रहा था कि सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ देने के बाद वापस से हालत पहले की तरह हो जाएंगे. हालांकि, दीपके ने साफ कह दिया है कि यह प्रदर्शन नहीं रुकेगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि ‘हमें इस बात की बेहद राहत और खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सर, आपकी जबरदस्त हिम्मत और कुर्बानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की चेतना को जगाया है. आपकी जान इस देश के लिए बेहद कीमती है. कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते.’
