दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी और उनके समर्थक सुबह 9 बजे से ही संसद मार्च पर निकल चुके हैं. ऐसे में खबर सामने आई है कि कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच में बातचीत हो रही है. दिल्ली पुलिस ने लेकिन कहा है कि इस मार्च की अनुमति नहीं दी गई. हालांकि, फिर भी यह प्रदर्शन हो रहा है. इसी कारण से पुलिस ने जंतर-मंतर के पास में बैरिकेडिंग लगा दी है. सुबह के समय भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया है. सोनम वांगचुक का आज भूख हड़ताल का 23वां दिन है. सफदरजंग अस्पताल में वह अभी के समय डॉक्टरों की निगरानी में है. चिकित्सकों ने बताया कि वह आईवी ड्राप या इलाज करवाने से इनकार कर रहे हैं.
मुख्य प्रवक्ता ने सरकार से बातचीत की ओर किया इशारा
बता दें कि दिल्ली पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले जाते दिखाई दी है. इसी बीच उन्होंने मीडिया से कहा कि हमारी बातचीत चल रही है. यानी की सरकार और उनके बीच में बातचीत हो रही है. कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी यह जानकारी साझा की गई है. प्रवक्ता सौरव दास ने जानकारी दी कि वह और आशुतोष राकां 11.52 पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं. सरकार ने सुबह उनसे बातचीत के लिए बोला था, लेकिन 5 घंटों में किसी तरीके की प्रगति नहीं हुई थी. हालांकि, कुछ देर पहले उन्हें बातचीत के लिए ले जाया गया है. अब देखना यह है कि आगे क्या होता है.
फिलहाल प्रदर्शन चालू हो गया है. भीड़ की संख्या काफी ज्यादा है. आसपास के सभी जगहों पर पुलिस को खड़ा किया है. सख्त से सख्त निगरानी रखी जा रही है. मनीष सिसोदिया और आतिशी भी इस प्रदर्शन में आ गई है.
सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार
दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो की याचिका की सुनवाई के लिए हां कर दिया है. इस याचिका में उन्होंने सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में ट्रांसफर करने की मांग की थी. 20 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में इसकी सुनवाई होगी. बता दें कि सिंगल-जज ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद गींताजलि अंग्मो ने उनके इस फैसले को चुनौती दी है.
ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान बवाल! प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, कई नेताओं ने जताया विरोध
