आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन का सबसे बड़ा दिन है. कॉकरोच जनता पार्टी और उसके समर्थक की भारी भीड़ ने 20 जुलाई को संसद मोर्चा निकाला है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है. इसी कारण से जब भीड़ संसद की ओर जाने लगी, तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया है. इसी बीच एक खबर सामने आई कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में एक 12 साल की बच्ची को भी मारा गया है.
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर फोड़ा गुस्सा
बच्ची को मारने की खबर खुद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने एक्स पर ट्वीट कर दी है. उन्होंने ट्वीट पर लिखा की एक 12 साल की बच्ची के बालों को पकड़ा गया है. उसको घसीटा गया है. दिल्ली पुलिस क्या यहीं कर रही है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे रिपोस्ट कर सफाई देते हुए कहा कि ऐसी किसी भी अफवाह पर न जाए. सोशल मीडिया पर लोग भ्रामक खबरें फैला रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया की तस्वीरों से यह साफ दिखाई दिया है कि बच्चियों के हाथ पैर पर चोट आई है. 10वीं के छात्रों के ऊपर भी लाठीचार्ज किया है. केवल दिल्ली पुलिस ही नहीं बल्कि प्रदर्शनकारी भी आक्रामक रूप लेते दिखाई दिए. प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस पर पत्थर बरसाते दिखाई दिए है.
दिल्ली पुलिस ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर इस समय में झूठी जानकारी फैल रही है. इसमें दावा किया है कि 12 साल की गीतांजलि नामक लड़की पर दिल्ली पुलिस ने हमला किया है. उनके बालों को खींचा है, जिसकी वजह से उसके सिर पर भारी चोट आई है. 40 से 50 लोगों के सिर फूट चुके हैं. ऐसी अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. इन पोस्ट में फैलाई जा रही बातें बिल्कुल सच नहीं है. कृप्या करके इन झूठी और भ्रामक जानकारी को न फैलाए.
