20 जुलाई को संसद मार्च के प्रदर्शन के बीच से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए गए हुए है. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब संसद के बाहर प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए है. दिल्ली पुलिस उन पर लगातार लाठीचार्ज कर रही है. साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे जा रहे हैं.
बैठक से इस्तीफे की मांग तेज
प्रदर्शन का अहम मुद्दा शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेना है. सुबह से ही सभी लोग उनके इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर जाते हुए दिखाई दिए है. ऐसे में उन दोनों के मिलने की खबर को सुनकर लोगों के मन में उनका इस्तीफा देने की उम्मीद आ रही है. क्या जल्द ही वह इस्तीफा दे सकते हैं? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बैठक में केवल धर्मेद्र प्रधान ही मौजूद नहीं है, बल्कि पीयूष गोयल और किरन रिजिजू भी मौजूद है. उच्चस्तरीय बैठक का नतीजा क्या आता है. ऐसे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं.
सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका से मुलाकात के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार से बातचीत करने का प्रस्ताव आया और हमारी बातचीत सुबह 11:50 बजे से जारी है. बैठक शांतिपूर्ण माहौल में हो गई है. उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ शुरूआती चर्चा काफी विस्तार से की गई है. शाम 4 बजे लिखित याचिका को सौंपा गया है. मैंने प्रदर्शनकारियों से इस धरने को समाप्त कर देने और प्रशासन को स्थिति सामान्य कर देने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया है.’
जेपी नड्डा से की कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता से मुलाकात
वहीं, एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुताोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुलाकात कर ली है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘मैं और आशुतोष रांका दोपहर 12 बजे से ही जे.पी. नड्डा के आवास पर मौजूद हैं. हम दोनों ने पार्टी की मांगो को उन तक पहुंचा दिया है. इस मांग में धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा भी शामिल है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी ने हमें आश्वासन देते हुए कहा है कि वह इन मामलों पर उच्च स्तर पर चर्चा करेंगे. हालांकि, उन्होंने इस पर ठोस लक्ष्य नहीं जताया है. इसी कारण से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी मांग पूरी होने तक चैन से नहीं बैठेंगे.
ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस हिरासत में लेने वाली खबर पर आया बड़ा अपडेट, जानें ….
