आज 9 बजे से संसद मार्च हो रहा है. ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, दिल्ली पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को उठा कर ले गई है. पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है. ट्वीट में उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी सांसद और लोग सड़कों पर उतरे. दीपके के समर्थन के लिए भीड़ को जुटाने की बात करते दिखाई दिए है प्रवक्ता सौरव दास.
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया. विपक्ष के सांसदों से मेरी अपील है कि वह तुरंत सड़कों पर उतरे और छात्रों के समर्थन में जुट जाए. साथ ही उनका आरोप है कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की बेरहमी से पिटाई कर उन पर कार्रवाई की है.
हालांकि, बाद में सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है कि दीपके पुलिस हिरासत में नहीं है. भारी भीड़ अभी भी केरल हाउस के बाहर है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता ने अपने पुराने ट्वीट को रिपोस्ट कर उसपर अपडेट लिख यह जानकारी साझा की है.
इसी बीच CJP के प्रोटेस्ट पर पवन खेड़ा ने भी अपना बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि ‘अगर विरोध प्रदर्शन संसद के बाहर नहीं होगा तो फिर कहां जाकर के होगा? लोकतंत्र के हिसाब से तो विरोध प्रदर्शन वहीं पर होगा, जहां पर आप उनकी आवाज को सुन सकते हैं. हालांकि, आप जनता की आवाज को सुनना ही नहीं चाहते है. आपके दरवाजे पर देश का नौजवान खड़ा है. इसी कारण से बात को बात को मान लीजिए और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलवा दीजिए और परीक्षा में ट्रांसपेरेंसी लाइए.’
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन… सोनम वांगचुक अब भी डटे, रखीं 3 शर्तें
