Mission 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में पार्टी आलाकमान ने दो और महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की है. इसी कड़ी में पार्टी ने राज्य की दो और महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर प्रभारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है.इन दो प्रभारियों की घोषणा के बाद साफ है कि बसपा ने अन्य राजनीतिक दलों से पहले अपने उम्मीदवारों को जमीन पर उतारकर बढ़त बनाने की कवायद तेज कर दी है.
बाराबंकी और सुल्तानपुर में मिले नए प्रभारी
पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार, बाराबंकी की सदर विधानसभा सीट से मोहम्मद मुबाशिर को प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं दूसरी ओर, सुल्तानपुर जिले की लंभुआ विधानसभा सीट पर शैलेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दोनों नेताओं का टिकट मिलना तय
गौरतलब है कि बसपा की राजनीतिक परंपरा रही है कि पार्टी जिस नेता को विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित करती है, आगामी चुनाव में उसी प्रभारी को आधिकारिक प्रत्याशी बनाए जाने की पूरी संभावना होती है. ऐसे में इन दोनों नेताओं का टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है.
सभी सीटों पर सम्मेलनों की तैयारी
बसपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने चुनाव के लिए एक बेहद आक्रामक और जमीनी रणनीति तैयार की है. इसके तहत प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष सम्मेलनों का आयोजन करने के निर्देश जारी किए गए हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में ऐसे सम्मेलन करने के निर्देश दिए गए. इन्हीं सम्मेलनों के जरिए पार्टी स्थानीय कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी और हर एक विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रभारी प्रत्याशियों के नामों का सार्वजनिक एलान करेगी.
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके ने खत्म किया अनशन… सोनम वांगचुक अब भी डटे, रखीं 3 शर्तें
