Monsoon Rain Alert: उत्तर प्रदेश में आज, 20 जुलाई 2026 को कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है.राज्य में आज अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है, जबकि उमस (ह्यूमिडिटी) 92% तक बनी रहेगी. यूपी में 22 जुलाई तक मौसम का यही मिजाज रहेगा.वहीं, लखनऊ में 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.
बारिश-वज्रपात का ऑरेंज और येलो अलर्ट
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए 33 जिलों में गरज चमक के साथ अतिभारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 34 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच, बस्ती, आजमगढ़, गोंडा, जौनपुर, चंदौली,कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, इटावा, फिरोजाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
आने वाले दिनों का मौसम
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम का महा-अलर्ट: भारी बारिश से जनजीवन बेपटरी; प्रशासन ने एहतियातन बंद किए स्कूल, IMD की गंभीर चेतावनी
