20 जुलाई यानी की आज कॉकरोच जनता पार्टी की संसद मार्च शुरू हो गई है. ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया है. प्रदर्शनकर्मियों और RPF कर्मी के बीच में ये यह झड़प हुई है. दिल्ली पुलिस के एक्शन से लोग काफी नाराज दिखाई दिए है. साथ ही सोशल मीडिया पर एक दावे के अनुसार वहां के कई लोगों पर इंटरनेट सेवा बंद होने का मैसेज भी आया है. जंतर-मंतर पर कई बड़े नेता और अभिनेता पहुंचते हुए दिखाई दिए है,
लाठीचार्ज को बताया संविधान के विपरीत
कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बताते हुए कहा कि यह लाठीचार्ज संविधान के विपरीत है. आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद साथ ही टीएमसी के सांसद महुआ मोइत्रा भी सीजेपी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए है.
संजय राउत का आया बयान सामने
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने भी प्रोटेस्ट को लेकर कहा कि यह अगर संसद की ओर नहीं जाता है, तो ईडी और सुप्रीम कोर्ट में ले जाए. सुप्रीम कोर्ट और ED ने देश को बर्बाद कर रखा है. न्यायलय अमित शाह का गुलाम बना पड़ा है. हर पार्टी को खरीदा गया है.
शबाना आजमी ने कहा-महात्मा गांधी के रास्ते पर
मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी इस मुद्दे पर कहा कि यह विरोध शांतिपूर्ण तरीके से और देश के संविधान से मिले अधिकार से हो रहा है. महात्मा गांधी ने हमें शातिपूर्ण विरोध करना सिखाया है. इसी कारण से हम उसी रास्ते पर जा रहे हैं. हमारा हिंसा करने का इरादा नहीं है. हम इसी मजबूती के साथ में खड़े रहेंगे.
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक अभी के समय में अस्पताल में है. वहीं, उनकी पत्नी विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित है. वांगचुक का इलाज डॉक्टर की स्पेशल टीम कर रही है. उन के हेल्थ को मॉनिटर किया जा रहा है. कोर्ट ने प्राइवेट अस्पताल में स्विच करने वाली मांग को मना कर दिया है.
