UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक तेज हवा के झोंके चलेंगे. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे भारी रहने वाला है.अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, पूर्वी हरियाणा और पश्चिमी यूपी में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बिहार के आंतरिक हिस्सों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, बिहार में अधिकांश स्थानों पर रुक-रुक कर होने वाली वर्षा का ही असर अधिक रहेगा.मौसम विभाग का कहना है कि 28 जुलाई को यूपी में भारी बारिश और तेज आंधी आएगी. इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. इस बारिश के दौरान आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.
लखनऊ का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को लखनऊ में काले बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही राजधानी में एक से दो दौर की बारिश होने की भी संभावना है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
भारी बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट
जिन जिलों में आज भारी बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, अयोध्या, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, सोनभद्र, ज्योतिबाफुले नगर, मथुरा, मुरादाबाद, आजमगढ़, कानपुर, झांसी, पीलीभीत, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज शामिल है.
ये भी पढ़ें: ‘LGBTQ भी समाज का हिस्सा, मिले समान अधिकार’: संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, जानिए क्या-कुछ कहा
