UP Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश (UP) में आज छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और तापमान 28°C से 33°C के बीच रहेगा। राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने वाली हैं. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
कई जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आज बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार पूर्वी यूपी में 31 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है. 2 अगस्त से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल मौसम लगभग शुष्क रहेगा, लेकिन 3 अगस्त से यहां भी भारी बारिश की संभावना है. सीधे तौर पर भारी बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन 3-5 अगस्त के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मानसूनी बारिश में सुस्ती आई. मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश में फिर व्यापक और अच्छी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल अगले दो-तीन दिन बारिश का दायरा दक्षिणी जिलों और पश्चिमी तराई के कुछ हिस्सों तक सीमित रहेगा। शुक्रवार से अगले दो दिन के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।
बारिश से राहत
गुरूवार को नोएडा, सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई चली. पुरवाई के चलते बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली.
फिर पलटी मारेगा मौसम
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन अगस्त के आसपास मानसून ट्रफ के फिर उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है. इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर अच्छी और व्यापक बारिश का दौर शुरू हो सकता है. तब तक बारिश छिटपुट इलाकों तक ही सीमित रहने के आसार हैं.
जानिए आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
1 अगस्त (शनिवार) को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 से 4 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट है.
पश्चिमी और पूर्वी यूपी का मौसम
मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और बरेली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. बात पूर्वी यूपी की करें तो, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं.
मौसम विभाग की जरूरी सलाह
बारिश के मौसम को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. खेतों में काम करने वाले किसान मौसम की जानकारी लेते रहें और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और जलभराव वाले इलाकों में जाने से परहेज करें.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 ‘अपराधिक रिकॉर्ड’ वाले दिखे: क्या सिर्फ मौजूदगी से तय होगा अपराध या रचा जा रहा नैरेटिव?
