भरत तिवारी एनकाउंटर केस अभी तक शांत नहीं हुआ है. बता दें कि इस केस से संबधित एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, पुलिस ने भरत तिवारी हत्याकांड के आरोपी STF को गिरफ्तार कर लिया है. परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि हथियार छोड़ने के बाद भी आरोपी STF ने उस पर गोली चलाई थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता था कि भरत तिवारी ने हथियार छोड़ दिया था. उसके बावजूद उसका एनकांउटर किया गया.
मामले की जानकारी देते हुए आरा SP राज ने बताया कि भरत तिवारी एनकाउंटर में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस ऑपरेशन को स्पेशल टास्क फोर्स और आरा पुलिस ने चलाया था. आरोपी की पहचान अक्षय के रूप में की गई है. आरोपी STF के ऊपर में कार्रवाई की जा रही है. जांच के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा.
क्या आरोप लगा था पुलिसकर्मी पर
दरअसल, भरत तिवारी की मां का कहना है कि उसने 17 जून की सुबह में पुलिस के सामने हथियार फेंक खुद को सरेंडर किया था. हालांकि, उसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दिया और उस पर गोलियां चला दी. भरत तिवारी की मां का कहना है कि पहले उनके बेटे को जवईनिया बाढ़ विस्थापितों वाली जमीन पर ले जाया गया. उसके बाद हथियार फेंक देने के बावजूद उसे मारा गया. पुलिस ने भरत तिवारी पर करीब 5 गोलियां चलाई थी. इसी कारण से उसकी मौत हो गई. भरत की मां आशा का कहना है कि उनके पति को भी पुलिस ने दो दिनों तक थाने में बंद रखा गया था, जिसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले में संज्ञान लेते हुए पांच पुलिसकर्मी को भी निलंबित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: लखनऊ कोर्ट का कड़ा फैसला: नाबालिग से दरिंदगी और मारपीट के दोषी को मिली 20 साल की जेल, पुलिस की पैरवी रंग लाई
