जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे में प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो शेयर करने पर कार्रवाई की जा रही है. हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस इस मामले पर सख्त कार्रवाई ले रही है. हालांकि, यह कार्रवाई केवल इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर ही नहीं बल्कि Meta के इंडिया हेड के ऊपर भी की जा रही है. प्रदर्शन के दौरान ऐसी कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें देश के प्रधानमंत्री के ऊपर कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए थे.
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान में कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए थे. पुलिस इन सभी अकाउंट को ढूंढ-ढूंढ कर उनके खिलाफ में एफआईआर दर्ज करने की बात कर रही है. मेटा के इंडिया हेड को भी इसमें शामिल किया गया है.
किसने की थी शिकायत?
दरअसल, यह शिकायत बीजेपी के समर्थक द्वारा की गई थी. उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पीएम मोदी के बारे-बारे में गलत-गलत चीजें पोस्ट की जा रही है. उन्होंने शिकायत में प्रूफ के रूप में 20 फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट पुलिस को दिए है.
पुलिस ने लिया ये एक्शन
बीजेपी के समर्थकों की शिकायत पर पुलिस ने Meta को नोटिस भेजा है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा अकाउंट ओनर के बारे में पता करें और पुलिस को इसकी जानकारी भी दी जाए. शिकायत करने वाले लोगों का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति, पीएम मोदी और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ऐसी कई सारी भ्रामक और आपत्तिजनक तस्वीरों तको वायरल किया जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री की ऐसी आपत्तिजनक वीडियो वायरल होना देश की छवि के लिए भी कई लोग खराब मान रहे हैं. इसी कारण से मेटा ने कंपनियों को बुलाकर जवाब मांगा है. कंपनी के सभी हेड को भी बुलाया गया है और मामले की जानकारी साझा करने को बोली गई है. कुछ दिन पहले मेटा ने प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो को भी हटा दिया था, जिसे लेकर भी जवाब मांगा गया है.
ये भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, परिवार के आरोपों के बाद आरोपी STF जवान गिरफ्तार
