भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला हमेशा से ही दिलचस्प रहा है. ऐसे में दोनों देशों को एक बार फिर यह मुकाबला 1 अगस्त को देखने को मिलेगा. हालांकि, यह मुकाबला क्रिकेट का नहीं है बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल का है, जिसमें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के नदीम आमने-सामने होंगे. दोनों ही खिलाड़ियों ने क्वालिफाइंग राउंड को पार कर लिया है.
बता दें कि नीरज चोपड़ा ने Group-a के क्वालिफाइंग राउंड में 79.61 का थ्रो कर फाइनल में जगह बनाया है, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह लंबा थ्रो करने के लिए नहीं बल्कि फाइनल में जाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. वहीं, अरशद नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो कर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. अरशद और नीरज चोपड़ा दोनों ने ही अंतराष्ट्रीय गेम प्रदर्शन में अपनी जगह बनाई हुई है. अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर का थ्रो कर पाकिस्तान को गोल़्ड जिताया था. वहीं, नीरज चोपड़ा कई गेमों के चैंपियन रह चुके हैं.
हालांकि, पुराने रिकार्ड को देखा जाए तो दोनों के बीच का मुकाबला कड़ा रहा है, लेकिन नीरज चोपड़ा का पलड़ा भारी है. नीरज और अरशद कई बार एक दूसरे से गेमों में टकराए है. अधिकतर गेमों में नीरज चोपड़ा अरशद से आगे रहे हैं. दोनों के बीच का मुकाबला काफी कड़ा रहने वाला है.
कितने बजे और कब होगा मुकाबला
लोगों को काफी बेसब्री से इसका इंतजार है. बता दें कि दोनों के बीच का यह मुकाबला 1 अगस्त को होगा. भारतीय समय के मुताबिक यह मुकाबला रात 12 बजकर 45 मिनट पर होगा. अब देखना यह है कि भारत के खाते में एक और गोल्ड आता है या नहीं. अभी तक के रिकार्ड को देखने से पलड़ा भारत की तरफ छुका हुआ है.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में महिला पर गाज, नोएडा एक्सप्रेसवे थाने में ‘जीरो FIR’ दर्ज!
