Pm modi instagram video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर देशवासियों, खासकर युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने जंतर-मंतर की हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ बच्चों ने उनके और उनकी दिवंगत मां के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन वह उन्हें सजा देने के बजाय माफ करना और सही दिशा दिखाना चाहते हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि बचपन में गलतियां होना स्वाभाविक है और उसी उम्र में सुधार का मौका भी मिलता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में बच्चों को समाज से दूर करने या केवल दंडित करने के बजाय उन्हें समझाने और मार्गदर्शन देने की जरूरत है.
बच्चों को सही शिक्षा देना अनिवार्य
उन्होंने समाज से भी अपील की कि गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाने में सहयोग करें. पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को अदालतों और कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि उन्हें सही शिक्षा और संस्कार देना अधिक जरूरी है.
ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान
अपने संदेश में उन्होंने युवाओं से देश की प्रगति में भागीदारी करने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और युवाओं की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है.
इंस्टाग्राम पर साझा किया संदेश
प्रधानमंत्री ने यह संदेश इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसे सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और प्रतिक्रिया दी. हाल के दिनों में वह विभिन्न मुद्दों पर वीडियो संदेशों के जरिए युवाओं और देशवासियों से संवाद कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर सबसे आगे पीएम मोदी
शुक्रवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नया वीडियो संदेश साझा किया। वीडियो जारी होने के महज 30 मिनट के भीतर इसे 13 लाख (1.3 मिलियन) से अधिक लाइक्स मिले.
ये भी पढ़ें: यूपी में कमर्शियल LPG सिलेंडरों के घटे दाम, होटल, कैटरिंग और छोटे दुकानदारों को मिलेगा सीधा फायदा
