LPG Gas Cylinder Price Today 1 August 2026: अगस्त महीने के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश के लाखों कारोबारियों और आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 अगस्त 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹192 की बड़ी कटौती लागू कर दी है. बता दें, सभी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया. मेट्रो शहर कोलकाता में कमर्शियल गैस के दाम 209 रुपये तक कम हुए हैं. वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में यही सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है.
आज कितनी है कीमत?
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए लेटेस्ट रेट के मुताबिक कीमतों में कटौती के बाद उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया है. यूपी में 3052.5 रुपये से घटकर 2860.5 रुपये का हो गया है.
लखनऊ- कानपुर Rate
राजधानी लखनऊ समेत मध्य यूपी के जिलों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹192 तक की राहत दर्ज की गई है.
नोएडा व गाजियाबाद
दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब लगभग ₹2,738 की नई दर के आसपास उपलब्ध होगा.
1 जुलाई 2026 को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटी थी
इससे पहले 1 जुलाई 2026 को एलपीजी सिलेंडर के दामों में राहत दी गई थी. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 183.50 रुपये घटाकर ₹2,930 कर दी गई थी. इसस पहले इसकी कीमत ₹3,113.50 थी. यानी इस साल पहली बार कमर्शियल गैस सिलेंडर जुलाई में सस्ता हुआ था. आज फिर से दाम में कम हुए हैं.
छोटे कारोबारियों को मजबूती
कमर्शियल सिलेंडरों की दरों में गिरावट से राज्य के होटल व्यवसायियों, रेस्टोरेंट मालिकों, ढाबा संचालकों, कैटरिंग सर्विस और रेहड़ी-पटरी के खाद्य विक्रेताओं की लागत में कमी आएगी. जिसके बाद हो सकता है कि लोगों को खाने पीनी के कीमतों में कटौती देखने को मिले.
नहीं बदले घरेलू सिलेंडरों के दाम
वहीं, आम परिवारों के इस्तेमाल में आने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर पुरानी दरों (जैसे लखनऊ में लगभग ₹979.50) पर ही उपलब्ध रहेगा.
कौन तय करता है LPG सिलेंडर की कीमत?
भारत में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतें मुख्य रूप से सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं. इनमें इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) शामिल हैं. कीमत तय करते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है. महीने के पहले दिन अमूमन कीमत का रिव्यू किया जाता है. इसके बाद नई कीमत जारी की जाती है.
ये भी पढ़ें: UP Monsoon Alert: लखनऊ, नोएडा से पूर्वांचल तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानिए मौसम विभाग का ताजा अलर्ट
