आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की शुरूआत कर चुकी है. बता दें कि महिलाएं अब घर पर ही रह कर आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त कर सकती है. सिर्फ उन्हें ऑनलाइन आवेदन कर अपना रजिस्ट्रेशन करना है. उसके बाद उन्हें हर महीने 2500 रुपये मिल जाएंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को लॉन्च कर आवेदन भी शुरू कर दिया है. हालांकि, ऐसी योजना केवल एक ही राज्य में नहीं बल्कि और भी कई राज्यों में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए चलाई जा रही है.
बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार से लेकर 2 लाख 10 हजार तक की रकम किस्तों में दी जा सकती है.
हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना
25 सितंबर 2025 को शुरू हुई इस योजना में महिलाओं के बैंक खाते में 2100 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. इस योजना की पहली किस्त नवंबर 2025 में भेजी गई थी.
कर्नाटक में गृह लक्ष्मी योजना
कर्नाटक सरकार की गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये दिए जाते हैं.
महाराष्ट्र में माझी लाडकी बहिन योजना
इस योजना में 21 से 65 वर्ष की महिला को आर्थिक सहायता देने के लिए 1500 रुपये दिए जाते हैं. आपकी आय लेकिन 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना
दिसंबर 2025 में महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं. ताकि वह किसी पर भी आश्रित न रह पाएं.
ये भी पढ़ें: नेपाल के दिग्गज mountaineer निम्सदाई का निधन… रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव
