दिल्ली पुलिस की सूझबूझ की वजह से एक बेकसूर जेल की हवा खाने से बच गया है. दरअसल, दिल्ली में एक युवक ने अपने ही जीजा को झूठे केस में फंसाने के लिए किराये के मकान में चोरी छिपे पिस्टल रख दी. उसके बाद में खुद ही पुलिस को कॉल कर घर में हथियार होने की सूचना दे दी. हालांकि, शुरू में पुलिस ने जीजा को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में लेकिन जांच करने के बाद पूरी साजिश का खुलासा हो पाया है.
पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक, आरोपी वसीम अपनी बहन की शादी से काफी नाराज था. दरअसल, उसकी बहन ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी. उसकी बहन ने मोहम्मद अशरफ से शादी की थी. इसी रंजिश की वजह से वह उस दुश्मनी रख चुका था. वह अपने ही जीजा के जेल भिजवाने की साजिश करने लगा. घर में अलग-अलग समय पर तीन देसी पिस्टल छिपा दी और उसके बाद पुलिस को फर्जी नंबर से कॉल कर इसकी जानकारी दे दी.
आरोपी वसीम ने अपना नाम अर्जुन बोलकर घर में अवैध पिस्टल होने की शिकायत की थी. वसीम ने पुलिस को बताया कि अशरफ के घर में अवैध हथियार रखे हुए है. सूचना मिलते ही पुलिस ने 16 जुलाई को घर में छापेमारी की और जीजा पर आर्म्स एक्ट लगवाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया. हालांकि, उस समय किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह सोची समझी साजिश है.
पुलिस जांच के दौरान लेकिन पुलिस ने वसीम को हिरासत में ले लिया और उसके बाद पूछताछ की. पुलिस को जांच के दौरान वसीम पर शक हुआ. हालांकि, बाद में पूछताछ के बाद उसने जुर्म को कबूल कर लिया. उसने अपना पूरा प्लान बताया. जांच के बाद पुलिस दोबारा से अशरफ के घर गई, जहां उन्हें दो और देशी पिस्टल बरामद हुए.
मामले के खुलासे के बाद में पुलिस ने वसीम पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही उसे गिरफ्तार कर हथियार को कहा से लाया गया था और किससे लाया गया, उसके बारे में पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बड़ी राहत! दिल्ली समेत 5 राज्यों में मिल रही हर महीने आर्थिक मदद, जानिए पूरी लिस्ट…
