तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की पैर बांधकर हत्या कर दी है. पूरा मामला हनमकोंडा थाना क्षेत्र का है. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों ने घर की हालात में संदिग्धता देखी. मामला रिहायशी इलाके का है. हालांकि, हत्या के पीछे का कारण और हत्या की तारीख का अभी तक पता नहीं लग पाया है. पुलिस सही समय और तारीख जानने की कोशिश कर रही है.
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. शुरूआती जांच में सामने आया कि पति ने पत्नी पर काबू पाने के लिए हाथ पैर बांधे थे. आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों पति पत्नी वही पर रह रहे थे. अभी तक हत्या के पीछे के कारणों और मौत की वजह का पता नहीं लग पाया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की बात कही है.
स्थानीय पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ कर जानकारी को इकट्ठा कर लिया है. हालांकि, उनके बयानों को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती बयानों को दर्ज कर लिया है. साथ ही घटनास्थल पर फोरेंसिक की टीम को भी भेजा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा सबूतों को इक्ट्ठा कर सके. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घर का दौरा किया. पुलिस ने लेकिन अभी तक किसी भी कानूनी जानकारी की अधिकारिक नहीं किया है.
मामले की जांच हनमकोंडा पुलिस कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. अभी तक आरोपी और महिला के न ही पारिवारिक संबंधों के बारे में पता लगा पाया है न ही कोई भी हथियार बरामद किए गए है. पुलिस अभी कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दे रही है.
ये भी पढ़ें: जीजा को जेल भेजने के लिए साले ने रची खौफनाक साजिश! पुलिस की सूझबूझ से खुली साजिश
