आए दिन तस्कर ड्रग्स को छिपाने का ऐसा तरीका लेकर आते है कि कस्टम विभाग भी पूरी तरह चौंक जाता है. दरअसल, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तस्कर के नशीले पदार्थ को छिपाने का नया तरीका ढूंढ लिया है. हालांकि, तस्कर नया तरीका लाते तो वहीं विभाग की टीम तकनीक से योजनाओं को विफल कर देते हैं. इस बार नशीली पदार्थ छिपाने का तरीका बेहद ही दिलचस्प है.
बता दें कि 2 अगस्त को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का एक बड़ा केस सामने आया है. दरअसल, इस बार ड्रग तस्करों ने चॉकलेट के पैकेटों को निशाना बनाया है. उन्होंने इस बार ने KitKat में 2.759 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाया और उसे भारत लेकर के आए है. हालांकि, इस बार कस्टम विभाग ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया. पकड़ा गया यात्री तस्कर थाईलैंड से एयर इंडिया की फ्लाइट लेकर के दिल्ली आया था. हालांकि, तकनीकी जांच से वह बच गया पाया. उसे एक्स-रे स्कैनिंग, AI और प्रोफाइलिंग की मदद से रोक लिया.
जांच में चॉकलेट के पैकेट के अंदर से चार वैक्यूम पैक मिले हैं. इन पैकेटों के अंदर में गांजा भरा हुआ था. सभी आरोपियों को NDPS Act के तहत में जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि तस्कर हर बार कोई नया तरीका गांजा और नशीले पदार्थों के इधर से उधर ले जाने के लिए करते हैं. हालांकि, नई तकनीक की वजह से बार-बार इसका खुलासा हो जाता है.
दिल्ली कस्टम विभाग ने बताया कि उन्होंने जून से लेकर 2 अगस्त तक 22 तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ तही 140 मादक पदार्थों को जब्त किया है. जांच एजेंसियों ने बैंकाक, कुआलालंपुर और फुकेट से आने वाले उड़ानों के यात्रियों को हाईरिस्क जोन में रखा है.
ये भी पढ़ें: दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने मारी बाजी! बीजेपी को पछाड़ा
