UP CONGRESS: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है. यूपी प्रभारी बदलने के बाद अब पार्टी ने छह नए एआईसीसी सचिव नियुक्त किए हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले महीनों में प्रदेश कार्यकारिणी में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल तय हैं. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में 6 नए राष्ट्रीय सचिवों की तैनाती कर मैदान में उतार दिया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले महीनों में प्रदेश कार्यकारिणी में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल तय हैं.
जानिए किसे मिले जिम्मेदारी
कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, यूपी के अलग-अलग जोनों और सांगठनिक काम-काज को संभालने के लिए निम्नलिखित 6 नेताओं को नया सह-प्रभारी (सचिव) नियुक्त किया गया है. यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. अभिषेक दत्त,कुणाल चौधरी,जगदीश चंद्र,संजीव आर्य,वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान.एक तरफ कांग्रेस ने 6 सेक्रेटरी नियुक्त किए हैं तो वहीं दूसरी तरफ 6 सचिवों की छुट्टी भी की है. इनमें धीरज गुर्जर, निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल और तौकीर आलम का नाम शामिल है.
क्यों अहम माना जा रहा है यह फैसला?
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े राज्य में लंबे समय से संघर्ष कर रही कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर कैडर को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. नए सह-प्रभारियों की इस टीम में अनुभव, युवा ऊर्जा और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी गई है. यह पूरी टीम नए प्रदेश प्रभारी के साथ मिलकर राज्य के सभी संभागों में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और चुनावी तैयारियों को रफ्तार देने का काम करेगी.
