CNG prices hiked: आम जनता और वाहन चालकों की जेब पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है.यूपी में सीएनजी एक बार फिर महंगी हो गई है. ग्रीन गैस लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में सीएनजी (CNG) की दरों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है. लखनऊ और आगरा में सीएनजी के दामों में सीधे ₹3 प्रति किलो का इजाफा किया गया है, जबकि अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में कीमतें ₹2 प्रति किलो तक बढ़ा दी गई हैं। बढ़ी हुई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.
जानें आपके शहर में CNG के नए रेट?
ग्रीन गैस के महाप्रबंधक (विपणन) प्रवीण सिंह के अनुसार, विभिन्न शहरों में नई दरें इस प्रकार हैं. लखनऊ में सीएनजी ₹102 प्रति किलो से बढ़कर अब ₹105 प्रति किलो हो गई है.आगरा में भी सीएनजी का भाव ₹105 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है. अयोध्या, उन्नाव व सुल्तानपुर जिलों में सीएनजी ₹99.75 प्रति किलो से बढ़कर अब ₹101.75 प्रति किलो बिकेगी.
मई से अगस्त के बीच ₹8.25 की बढ़ोतरी
शहरों में सीएनजी की कीमतों में यह लगातार चौथी-पांचवीं बढ़ोतरी है. आंकड़ों के मुताबिक, मई से अगस्त के बीच महज चार महीनों के भीतर सीएनजी के दामों में लगभग ₹8.25 प्रति किलो तक का भारी उछाल आ चुका है. कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और घरेलू बाजार में गैस की इनपुट कॉस्ट (लागत) बढ़ने के कारण सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी करना मजबूरी बन गया है।
CNG के रेटों की उड़ान 2021 से शुरू हुआ. कोविड की दूसरी लहर शुरू होने तक विक्रय 60.95 रुपये प्रति किलो चल रही थी. उसके बाद तीन दरों में संशोधन किया गया. 30 दिसंबर 2021 को प्रभावी दाम 72.50 रुपये प्रति किलो कर दी गई. तीन महीने ये रेट प्रभावी रहे फिर कंपनी ने 11 रुपये से भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी कर दी. रेट बढ़कर 83.93 रुपये प्रति किलो हो गया. एक साल भी ये रेट कायम नहीं रहा और कंपनी ने इसे 100 रुपये के पास ला दिया.
