पंजाब में फिर गैंगस्टर बेलगाम, अमृसतर में आम आदमी पार्टी के सरंपच को मारी गोली, शादी समारोह देखते ही देखते डर के साए में तब्दील,विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभु दासुवाल ने ली सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी, पहले भी आप नेता पर 2 बार हुआ था हमला,

पंजाब आप नेता जर्मल सिंह हत्याकांड: पंजाब में जिस आप नेता की दिनदहाड़े हत्या हुई है वो कौन है और क्यों शादी समारोह में गैंगस्टर ने करा दी हत्या, इस वारदात के बाद कैसे पंजाब की राजनीति गरमा गई है, बीजेपी कांग्रेस ने लगा दिया पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब ने डीजीपी को दिया जांच के आदेश पूरी घटना समझते है. दरसल पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच जिनका नाम था जर्मल सिंह 4 जनवरी को अमृतसर में एक शादी समारोह में गए थे, तभी दिन दहाड़े वहा पर 2 शूटर आते है और ताबड़तोड़ गोलिया बरसाने लगते है कोई कुछ समझ पाता तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे, आनन फान में पुलिस को जानकारी दी गई जर्मल सिंह को हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहा पर उनकी मौत हो गई, वारादात के बाद हत्या की सनसनीखेज फुटेज सामने आई है। जिसमे दिखाई दे रहा है की हथियारबंद दो शख्स शादी समारोह में पहुंचते हैं और टेबल पर बैठे हुए सरपंच जर्मल सिंह की गोली मारकर हत्या कर देते हैं। सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर डोनी बल, प्रभ दासुवाल और देवेंद्र बंबीहा ग्रुप ने ली है।
इसे भी पढ़े: वसीम हत्याकांड की लॉरेंस गैंग क्यों ले रहा है जिम्मेदारी? क्या है उत्तर पूर्वी दिल्ली के गैंगवार की कहानी!
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने घटना पर जताया दुख
इस मामले में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने घटना की सीसीटीवी फुटेज साझा की है जो कंपा देने वाली है। उमहोने कहा की हमलावर गोली मारकर आसानी से भाग जाते है,जरमल सिंह की बेरहमी से की गई हत्या की हम कड़ी निंदा करते हैं, जिन्हें आज अमृतसर में एक शादी समारोह में गोली मार दी गई। यह एक बहुत ही चिंताजनक सिलसिला है। कल मोगा के भिंडर कलां में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शुक्रवार को कपूरथला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सार्वजनिक जगहों पर टारगेट किलिंग आम बात हो गई है, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान के तहत पुलिसिंग की पूरी तरह विफलता को दिखाता है, जिनके पास गृह मंत्रालय भी है। इस कानून-व्यवस्था की विफलता के लिए मुख्यमंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा की आप सरपंच की हत्या की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। उसमें तस्वीर में दिखाई दिया जर्मल सिंह को शूटरों ने बहुत ही करीब गोली मारी।
गैगंस्टर प्रभ दासुवाल ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी

अमृतसर के मैरी गोल्ड रिजॉर्ट में सरपंच की हत्या के बाद एक पोस्ट वायरल हुई है। इसमें लिखा गया है कि मैं डोनी बल, प्रभ दासुवाल, अफरीदी टुट, मोहब्बत रंधावा, अमर ख्वा और पवन शौकीन इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। पोस्ट में आगे लिखा गया कि उसने पुलिस को 35 लाख रुपये दिए और उनके साथ दासुवाल में मेरा घर गिराने गया। यह काम हमारे छोटे भाई गंगा ठकरपुरिया ने किया। पुलिस को किसी को भी गैरकानूनी तरीके से परेशान नहीं करना चाहिए। इस मामले में अमृतसर के पुलिस उपायुक्त जगजीत सिंह वालिया ने कहा है कि GFX In पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। मानवीय खुफिया और तकनीकी निगरानी के जरिए जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। अमृतसर की घटना को लेकर बीजेपी ने भी भगवंत मान सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी ने एक्स पर लिखा है कि पंजाब में कानून नहीं बल्कि गैंगस्टर का राज चल रहा है
भगवंत मान की सरकार में कई घटनाएं हुई जिससे उठे सरकार पर सवाल
जर्मल सिंह की हत्या पंजाब की आप सरकार के फेल्योर को दिखाय़े ये पंजाब का कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी पंजाब में आप की सरकार में कई वारदाते हो चुकी है जो पंजाब की मान सरकार और कानून व्यव्था पर सरकार उठा चुकी है जिसमें पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया हत्याकांड, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माँ की दिन दहाड़े हत्या जैसे कई चर्चित केस है जो सरकार पर कई सवाल खड़े कर चुकी है लेकिन आप नेता जर्मल सिंह की हत्या के बाद जिस तरह से पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है उसे देख कर ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा की भगवंत मान से पंजाब की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है
