छठ पूजा को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट है. जानकारी के मुताबिक काजिले के तीनों जोन में 17 छठ घाटों और 40 अन्य स्थानों पर 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इस दौरान सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व को सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है. जिले के तीनों जोन में 17 छठ घाटों और 40 अन्य स्थानों पर 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. भीड़भाड़ वाले घाटों पर सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे. इस दौरान पीएसी और विशेष टीमें भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी.
1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले के तीनों जोन में 17 छठ घाटों और 40 अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.
इलाकों में गश्त करेंगे पुलिसकर्मी
आपको बता दें कि छठ घाटों पर सामान्य पुलिस बल के अलावा सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे. यह संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखेंगे. इसके अलावा पीएसी और विशेष पुलिस टीमों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिसकर्मी अलग-अलग इलाकों में गश्त करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे. जानकारी के मुताबिक घाटों पर नियमित पुलिस गश्त के साथ टीआरपी और पीसीआर वाहनों की भी तैनाती रहेगी.
श्रद्धालुओं से की अपील
आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने छठ पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अफवाहों पर भरोसा न करें. इसके अलावा किसी भी संदेश को आगे भेजने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें.
घाटों का पूरा हो रहा काम
आपको बता दें कि पुलिस के साथ ही छठ महापर्व को लेकर नोएडा प्राधिकरण भी तैयारियों में पूरी तरह से जुटा है. शहर के अलग-अलग सेक्टरों और पार्कों में छठ पूजा के लिए घाट तैयार किए जा रहे हैं. आपको बता दें कि सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क और सेक्टर-22 में छठ घाट का पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है. वहीं सेक्टर-91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की क्षमता वाला बड़ा छठ घाट तैयार किया जा रहा है.
अन्य जगहों पर भी हो रही तैयारी
जानकारी के मुताबिक इसके अलावा सेक्टर-2 और सेक्टर-56 के पार्कों में भी पूजा की व्यवस्था की जा रही है. सेक्टर-43 में गोदरेज के पास खाली भूखंड, सेक्टर-45 में एनआरआई वाणिज्यिक भूखंड और सेक्टर-47 के सी-209 वाणिज्यिक भूखंड को भी पूजा के लिए चिन्हित किया गया है. आपको बता दें कि इसके साथ ही सेक्टर-62, 63, 71, 116, 120, 122 और 135 में भी छठ पूजा के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं.
