बिहार में जेडीयू ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट जारी कर दी है. अब इस लिस्ट में कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है. सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की हो रही है. उन्हें पहली बार पार्टी संगठन में शामिल किया गया है.
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने गुरुवार को अपनी नई राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया. कार्यकारिणी की नई लिस्ट में 137 लोगों को जगह दी गई है. लिस्ट में सबसे अहम नाम पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार और उनके बेटे मंत्री निशांत कुमार का है. आपको बता दें कि निशांत को पहली बार किसी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है.
52 नेताओं को जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी
आपको बता दें कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी में 137 लोगों की नई लिस्ट जारी कर की. इसके साथ ही जिला संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है. जेडीयू की ओर से जारी लिस्ट में 52 नेताओं को जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
निशांत को पहली बने कार्यकारिणी के सदस्य
बताया जा रहा है कि नई प्रदेश कार्यकारिणी में कई बड़े चेहरों को भी रखा गया है. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की हो रही है. उन्हें पहली बार पार्टी संगठन में शामिल किया गया है. निशांत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं.
रजनीति से बनाये रहे दूरी
पार्टी की कार्यकारिणी में निशांत के शामिल किए जाना जेडीयू की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. निशांत अब तक सक्रिय राजनीति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से दूरी बनाए हुए थे. इस साल ही वह राजनीति में आए और वह सम्राट चौधरी की सरकार में मंत्री बनाए गए. अब उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में रख लिया गया है.
दोनों DyCM को मिली जगह
आपको बता दें कि इस लिस्ट में नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं.
