झारखंड से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक 4 महीने के बच्चे को चुरा लिया गया, जिसके बाद बच्चे की मां ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मां की शिकायत के बाद में मामले की जांच शुरू कर दी है.
साप्ताहिक बाजार गई थी महिला
झारखंड से एक चौकांने वाली घटना सामने आई है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक मां अपने 3 बच्चों के साथ में एक साप्ताहिक बाजार में गई थी. इस साप्ताहिक बाजार से एक 4 महीने के बच्चे को चुरा लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी घटना रविवार की है. एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ में पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया के रंगमटिया में साप्ताहिक देगाम बाजार में गई थी. महिला के साथ मौजूद 3 बच्चों में चोरी होने वाला बच्चा भी शामिल था.
बच्चे की देखभाल के लिए मां ने 8 साल की बच्ची को छेड़ा
महिला रविवार को अपने 3 बच्चों के साथ में एक साप्ताहिक बाजार गई थी, वहां उसने अपनी 8 साल की बेटी को उस छोटे बच्चे की देखभाल के लिए छोड़ दिया, जिसके बाद महिला किसी काम से चली गई. बाजार में 8 साल की लड़की को अकेला खड़ा देख एक महिला उसके पास में गई और उस लड़की को 20 रुपए देकर कुछ खरीदने को कहा. महिला ने 4 महीने के बच्चे की देखभाल करने के लिए उस 8 साल की लड़की को भरोसा भी दिलाया.
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने किया बड़ा एलान! सौराष्ट्र-कच्छ में निवेश का सही समय, वाइब्रेंट गुजरात 2026 में दिखेगा भारत की ताकत
बच्चे को लेकर भाग गई महिला
छोटे बच्चे की देखभाल कर रही 8 साल की बच्ची जैसे ही महिला की बातों में आकर वहां से गई, तो तुरंत ही महिला 4 महीने के बच्चे को लेकर वहां से भाग गई. पूरी घटना की जानकारी बच्ची ने अपनी मां को दी, जिसके बाद मां ने तुरंत ही इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. कोवाली पुलिस थाने के इंचार्ज धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मां की शिकायत के बाद में पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने बताया कि चोर महिला की पहचान करने के लिए आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है. इसके साथ ही पास के पुलिस स्टेशनों में भी मामले की जानकारी दे दी गई है और अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव को लोगों से भी जानकारी को इकट्ठा किया जा रहा है.
