उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. प्रयागराज में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति के पवित्र स्नान के चलते छुट्टी घोषित की गई है. यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के कारण लिया गया है.
प्रयागराज में 20 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति के पवित्र स्नान के कारण सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद करने का फैसला लिया गया है. प्रयागराज जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है. DM मनीष कुमार वर्मा के आदेश देने के बाद में DIOS पीएन सिंह ने इस आदेश को सख्ती के साथ में लागू करने के निर्देश दिए हैं.
बच्चों की सुरक्षा को लेकर लिया गया है फैसला
प्रयागराज में स्कूलों को बंद करने का फैसला यहां मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति के पर्व के दौरान होने वाली भीड़ और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लिया गया है. स्कूलों को बंद करने वाले आदेश में लिखा है, कि प्रयागराज जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों को इतने दिन के लिए बंद रखना जरूरी है. इस आदेश को जिले के डीएम मनीष वर्मा ने दिया है.
शहर में बन जाते हैं जाम जैसे हालात
प्रयागराज के जिला प्रशासन ने इस आदेश को लेकर कहा है, कि मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति के दौरान जिले में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आते हैं. जिसके चलते शहर में भारी भीड़ और जाम जैसे हालात बनते हैं. इन्हीं सब के चलते बच्चों को काफी परेशानी हो सकती है. इस फैसले को छात्रों को इस दौरान होने वाली असुविधाओं से होने के लिए लिया गया है.
प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है
प्रयागराज में इन दिनों माघ मेला चल रहा है. इस मेले में मकर संक्रांति और एकादशी के दिन बनने वाले शुभ संयोग के चलते संगम तट पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं. इस मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम कर रखे हैं. यहां आने वाली भीड़ की लगातार AI कैमरों की मदद से मॉनीटरिंग की जा रही है.
