UP Weather: ठंड के कहर में पहले दो तीन कमी देखने को मिल रही थी. लोगों को सुबह में ठंड और दोपहर की धूप निकलने से राहत मिल रही थी. हालांकि, यूपी में अभी कुछ दिनों से मौसम ने अपने मिजाज बदल लिए है. जहां लोगों को ठंड के कहर से आराम मिलने के आसार दिख रहे थे. तो वहीं, ठंड की वापसी से लोग काफी ज्यादा परेशान दिखाई दें रहे है. बता दें कि यूपी में शीतलहर और ठंड के कहर से लोगों को मुश्किलों का सामना करना रहा है.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा यूपी के कई जिलो में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि इन दो दिनों में कोहरे का कहर लोगों को और ज्यादा परेशान कर सकता है. इसके अलावा मौसम विभाग ने 18 और 19 जनवरी को कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी जताई है. इसी के साथ लखनऊ में 24 घंटे के अंदर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यहां पर येलो अलर्ट भी जारी किया है.
विजिबिलिटी कम होने से लोगों की परेशानी बढ़ी
इसके अलावा सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम रहेगी. कोशिश करें कि आप सड़कों पर गाड़ियों को आराम से चलाएं ताकि आप किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से बचें.
इन शहरों में तापमान में कमी
आज के दिन लखनऊ में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 9, कानपुर में 8, नोएडा में 10, गाजियाबाद में 10, मेरठ में 9, बरेली में 8, वाराणसी में 7, प्रयागराज में 9 और ग्रेटर नोएडा में 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.
हवा की गुणवत्ता
हवा की गुणवत्ता भी काफी ज्यादा खराब देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा खराब हवा आगरा और नोएडा की रही. नोएडा में AQI 579 रहा. तो वही, आगरा में AQI 496 रहा है. खराब हवा के कारण लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत आ रही थी. मौसम बदलने के कारण लोगों को स्वास्थ्य पर असर देखने को मिलता है. इसी कारण से बच्चों और बूढ़ों को ठंड से बचने की चेतावनी जारी की गई है.
ये भी पढ़ें: UP Weather: ठंड ने बदली चाल, कोहरे के साथ इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें एक क्लिक में पूरी रिपोर्ट
