Kharmas End: अगर आपको अपना विवाह, मुंडन या नया घर बनवाने की शुरूआत करनी है. तो यह समय आपके लिए सही है. बता दें कि जिन लोगों को नए कामों की शुरूआत करनी होती है. वह खरमास के खत्म होने का इंतजार करते हैं. खरमास के खत्म होते ही लोग सभी शुभ कामों को करने की शुरूआत कर देते हैं.
सूर्य जब गुरु की राशि में होता है तो वह अवधि खरमास कहलाती है. खरमास में हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ नहीं माना जाता है. इसको किसी भी मांगलिक कार्य करने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. 14 जनवरी 2026 से सूर्य देव मकर राशि में आ चुके थे. इसके बाद आप सभी कामों को आसानी से कर सकते हैं. आइए जानें की खरमास की समाप्ति के बाद किन कार्यों को करना आसान हो जाता है.
आप अब घर की पूजा और ग्रह प्रवेश आदि करवा सकते हैं. इसके अलावा आज से विवाह और सगाई आदि भी शुरू हो चुके है. अगर आप नया व्यापार खोलना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का अच्छा समय है. मुंडन, बच्चे का नाम आदि भी करवाने का आज से शुभ समय शुरू हो चुका है.
अशुभ क्यों माना जाता है खरमास
धनु राशि में सूर्य 16 दिसंबर 2025 को का गोचर कर चुका था. इसी के बाद से खरमास की शुरुआत हो चुकी थी. व्रत, स्नान और जप इन सभी कामों के लिए यह समय अच्छा माना जाता है. भले ही आप इन सब कामों को इस समय कर सकते हैं लेकिन मांगलिक कामों को करने के लिए यह अशुभ माना जाता है. इसके पीछे की वजह यह है कि धनु को गुरू की राशि कहा जाता है. जैसे ही सूर्य गुरु की राशि में आता हैं, तभी से गुरु का प्रभाव कम होने लग जाता है. इसी के वजह से किसी भी शुभ मांगलिक कार्य को करने के लिए यह समय शुभ नहीं माना जाता है.
जैसे ही सूर्य देव मकर राशि में आते हैं. वैसे ही उनका उत्तरायण हो जाता है. इसके होते ही सारे शुभ कार्यों को करने की शुरूआत हो जाती है. शास्त्रों में सूर्य देव के उत्तरायण होने को बहुत ही शुभ समय माना जाता है. इस समय में किए गए काम लंबे समय के लिए शुभ फल देने में गिने जाते हैं. सलाह दी जाती है कि किसी भी शुभ कार्य को न किया जाए इस समय पर, वरना उसका फल नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ें: Aaj ka rashifal: इस राशि पर होगी आज धन की बारिश, जानें किसके पक्ष में रहेगा दिन
