Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज में 3 जनवरी से शुरू हुए माघ मेले में दो शाही स्नान हो गए हैं. माघ मेला 2026 के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संगम तट पर श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की भारी भीड़ उमड़ी. बता दें कि इस साल माघ मेले का आरंभ 3 जनवरी, पौष पूर्णिमा से हुई थी और इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन यानी 15 फरवरी को होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मेला में संगम में स्नान करने से व्यक्ति को अमृत गुण प्राप्त होते हैं.
अगला शाही स्नान कब?

माघ मेला 2026 का तीसरा शाही स्नान 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर होगा, जो मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद का प्रमुख स्नान पर्व है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है.
पढ़ें माघ मेला 2026 की प्रमुख स्नान तिथियां
पहला स्नान: 3 जनवरी (पौष पूर्णिमा)
दूसरा स्नान: 14 जनवरी (मकर संक्रांति)
तीसरा स्नान: 18 जनवरी (मौनी अमावस्या)
चौथा स्नान: 23 जनवरी (वसंत पंचमी)
पांचवां स्नान: 1 फरवरी (माघी पूर्णिमा)
छठा/अंतिम स्नान: 15 फरवरी (महाशिवरात्रि)

माघ स्नान के नियम
माघ मेले में स्नान करते समय ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना श्रेष्ठ माना जाता है. आप स्नान से पहले मन में शुद्ध भाव रखें और संकल्प लें. नदी में उतरते समय गंगा मां का स्मरण करें और तीन बार डुबकी लगाएं.स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और दान-पुण्य करें. ऐसा कहते हैं कि 45 दिनों तक लगने वाले इस मेले में व्यक्ति दान, पुण्य कर के अपने पाप कर्मों से मुक्ति पा सकते हैं.
