भारत के 4 बड़े शहरों में अब नए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशनों को लगाया जाएगा. साल 2026 में भारत के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों में 200 नए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में मौसम की सटीक जानकारी के लिए 50 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे.
दिल्ली में लगेंगे 50 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन
साल 2026 में देश के कुछ बड़े शहरों में नए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन को लगाया जाएगा. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पुणे में मौसम की सटीक जानकारी के लिए हर शहर में 50 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन को लगाए जाने का फैसला लिया गया है. इस बात की जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ, जितेंद्र सिंह ने दी है. उनके मुताबिक देश के 4 बड़े शहरों में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशनों को लगाए जाने का फैसला लिया गया है.
ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन से मिलेगा फायदा
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इनके लगने के बाद तेज बारिश, भीषण गर्मी और आंधी तूफानों के साथ में खतरनाक मौसम की जानकारी पहले ही मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि यह काम शहरों को हवाई यात्रा, खेती, आपदा बचाव और लोगों की सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है. ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाने का ऐलान 15 जनवरी 2026 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 151वें स्थापना दिवस पर किया गया है.
मौसम फोरकास्ट में बड़ा सुधार
मंत्री डॉ, जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 10 सालों में भारत में मौसम फोरकास्ट की सटीकता काफी बढ़ गई है. इसमें पहले से 40 से 50% तक की बढ़त आई है. इसके साथ ही चक्रवात का सही ट्रैक बताने की क्षमता में भी बढ़त हुई है. भारत की यह क्षमता पहले के मुकाबले 35-40% बेहतर हो गई है. भारत में मासिक और मौसमी फेरकास्ट बताने में पहले लगभग 7.5% गलती होती था, लेकिन अब यह कम होकर सिर्फ 2.5% रह गई है.
IMD की बढ़ी काफी ताकत
पिछले 10 सालों में IMD की ताकत काफी बढ़ा है. पहले के मुकाबले मौसम रडार की संख्या लगभग 3 गुनी हो चुकी है, जिससे देश के लगभग 87% इलाके में रडार से नजर रखना मुमकिन हो पा रहा है. इसकी मदद से जिला और ब्लॉक स्तर तक होने वाली बारिश और सूर्य की किरणों के साथ में हवा की भी निगरानी हो पाती है. इसकी मदद से 3 घंटे पहले भी सटीक मौसम की जानकारी मिलना शुरू हो गई है.
यह भी पढ़ें- मनजिंदर सिंह सिरसा का AAP पर हमला, बोले- आतिशी को बचाने के लिए किया जा रहा पुलिस का इस्तेमाल
