तेलंगाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. तेलंगाना के करीमनगर जिले में पुलिस ने पति-पत्नी को सेक्स रैकेट चलाने और लोगों से उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कपल मांचेरियल जिले का रहने वाला है.
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
तेलंगाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने एक दंपति को लोगों से लाखों रुपयों की उगाही करने और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कपल फिलहाल करीमनगर में रह रहा है, लेकिन वह मांचेरियल जिले का रहने वाला है. आरोपी कपल के 2 बच्चे भी हैं. जानकारी के मुताबिक आर्थिक तंगी से बाहर आने के लिए दोनों ने मिलकर यह रास्ता पकड़ा था.
दोनों के ऊपर बढ़ रहा था कर्ज
आपको बता दें कि आरोपी पति-पत्नी का मार्बल का बिजनेस था और उसमें उन्हें काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा. इस बिजनेस के अलावा इन्होंने एक प्लॉट भी खरीद रखा था, जिसके EMI टूट गई थीं. जिसके चलते दोनों के ऊपर लगातार कर्ज और आर्थिक दबाव बढ़ रहा था. इसी कारण दोनों ने इस तरह से लोगों से उगाही करना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें- मनजिंदर सिंह सिरसा का AAP पर हमला, बोले- आतिशी को बचाने के लिए किया जा रहा पुलिस का इस्तेमाल
लोगों की प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करता था कपल
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करके पुरुषों को आकर्षित करती थी. जिसके बाद वह पुरुषों से बात करके उन्हें अपने करीमनगर स्थित घर पर बुलाती थी. जब कोई पुरुष घर पर आ जाता था, तो महिला और उसका पति उन लोगों के साथ में प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे. जिसके बाद में इन्हीं वीडियो का इस्तेमाल करके पैसे की उगाही की जाती थी. पुलिस ने बताया कि दोनों मिलकर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे, जिसके चलते लोग पैसे दे देते थे.
बिजनेसमैन की शिकायत से खुला मामला
पुलिस ने बताया कि पिछले लगभग 3 सालों में इन दोनों ने 100 से ज्यादा लोगों से बड़ी रकम को वसूला है. इसी मामले में आरोप है कि कपल ने एक बिजनेसमैन से पहले 13 लाख रुपए की वसूली की और उसके बाद फिर से 5 लाख रुपए की मांग की थी. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब उस बिजनेसमैन ने बिना डरे पुलिस में पूरे मामले की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद में पुलिस ने जांच करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- राजधानी के लिए नई खुशखबरी, दिल्ली में लगेंगे 50 नए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन, पहले ही मिल जाएगी आपदा की सटीक जानकारी
