यूपी से काफी दुखद घटना सामने आ रही है. यहां एक छात्र के द्वारा पढ़ाई का प्रेशर न झेल पाने के कारण आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है. घटना चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र की है. उसकी पहचान आदित्य गुप्ता(17) के रुप में की गई है. लड़के के पिता का नाम अरविंद गुप्ता है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है. परिवार वालों का कहना हैं कि जब उनके बेटे ने इतना बड़ा कदम उठाया है. तो सभी लोग अपने काम करने में लगे हुए थे. आदित्य की मौत से पूरे परिवार के लोगों का बुरा हाल हो रखा है.
काफी देर तक गेट नहीं खोला तो परिवार वालों को हुआ शक
परिवार वालों का कहना हैं कि आदित्य शाम को 3 बजे के करीब घर से वापिस आया था. घर आने के बाद उसने दरवाजे को बंद कर लिया. जब आदित्य ने काफी देर तक गेट नहीं खोला तो वह परिवार वाले परेशान हो गए. इसके बाद परिवार वालों ने कमरे के गेट को तोड़ा. जैसे ही दरवाजा खुला पूरा परिवार शोक के में डूब गया. दरअसल, आदित्य ने अपने आप फांसी लगा ली थी.
परिवार ने पहले इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत घर पहुंच गई. इसके बाद आदित्य के शव को नीचे उतारा गया. पुलिस ने जब शव को नीचे उतारा तो आदित्य के पॉकेट से एक सुसाइड नोट भी मिला.
सुसाइड नोट में साफ लिखा हुआ था कि वह बोर्ड के एग्जाम से वह चिंता में था. इसी की वजह से उसने यह कदम उठाया. घटना के बाद से परिवार वाले गम में डुबे हुए थे. आदित्य के पिता की अपनी किराने की दुकान थी, जिसमें वह काम करते थे. आदित्य दो भाई में छोटा था.
क्या लिखा था सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा था कि वह बोर्ड की परीक्षा का कारण तनाव है. उससे इसका प्रेशर नहीं झेला रहा है. हालांकि, परिवार वालों का कहना हैं कि आदित्य पढ़ाई में नार्मल था और अभी तक उन्हें नहीं लगा था कि वह किसी तरह की परेशानी में हैं. इसी कारण से पुलिस हर एंगल से इस मामले के बारे में जांच करने में लगी हुई है. शुक्रवार के दिन गांव के बाहर आदित्य का अंतिम संस्कार करवाया गया है.
हेल्पलाइन : जीवन अनमोल है. किसी को भी किसी भी कारण हताशा, निराशा या डिप्रेशन हो तो कोई भी गलत कदम उठाने से पहले सरकार के हेल्पलाइन नंबर +91 9630899002, +91 7389366696 पर संपर्क करें.
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना! 11 महीने के बच्चे को दिया जहर, फिर मां ने खुद भी कर ली आत्महत्या
