Rinku Singh: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह आज किसी भी परिचय का मोहताज नहीं हैं. लेकिन अब वो अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस वायरल पोस्ट के बाद कोई उनके पक्ष में है तो कोई विरोध में हैं. आइए जानते उस पोस्ट के बारे में जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है.
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रिंकू सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में भगवान शंकर, भगवान हनुमान, भगवान विष्णु और भगवान गणेश की एआई जनरेटेड फोटोज और वीडियो का इस्तेमाल किया गया है. इसी के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं.
क्या है पोस्ट जिस पर मचा है बवाल
रिंकू सिंह ने जो पोस्ट शेयर ही उसमें भगवान काला चश्मा लगाए हुए हैं. जो वीडियो है उसमें भगवान काला चश्मा लगाए हुए हैं और थार गाड़ी चला रहे हैं. जैसे ही पोस्ट सोशल मीडिया पर आई वैसे ही इस लेकर हंगामा शुरू हो गया. इसको लेकर सोशल मीडिया पेजों पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच बहस शुरू हो गई. कुछ लोग वीडियो का समर्थन कर रहे हैं, तो कई यूजर्स इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए आपत्ति जता रहे हैं. तो वहीं कुछ लोग इसे एंटरटेंनमेंट के तौर पर देख रहे हैं. आगे कैसै है रिंकू सिंह का शेड्यूल कुछ कमेंट्स में लिखा गया है कि ऐसा मज़ाक किसी और धर्म के साथ करके देखो.
शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहे रिंकू सिंह
आपको बता दें, इन दिनों क्रिकेटर रिंकू सिंह सुर्खियों में हैं. न सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बल्कि उनकी शादी की चर्चाएं भी आम हैं. जल्द ही क्रिकेटर रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि जैसे ही टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होगा, वैसे ही दोनों शादी कर लेंगे. उनके फैंस दोनों की शादी का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.
कब होनी है प्रिया-रिंकू की शादी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई है. इस सगाई समारोह में राजनीति जगत समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की शादी नवंबर या दिसंबर 2025 में होनी थी पर अभी तक लोगों को इन दोनों के विवाह का इंतजार है. रिंकू सिंह के बिजी क्रिकेट शेड्यूल और प्रिया सरोज के संसद सत्र के कारण तारीख तय नहीं हुई. कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तो कभी राजनीतिक जिम्मेदारियों के चलते दोनों परिवारों को इंतजार करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि आगामी फरवरी में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में रिंकू सिंह का सिलेक्शन हुआ है.
