Alcohol murder case: ऊधम सिंह नगर में शराब के नशे में हुए विवाद ने एक युवक मलखान कोली की हत्या का रूप ले लिया, जिसमें उसके दोस्तों ने उसे डंडे और पत्थरों से मार डाला. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर साक्ष्य बरामद किए हैं.
![]()
Alcohol murder case: ऊधम सिंह नगर में शराब के नशे में हुई बेरहमी की हत्या ने इलाके में दहशत मचा दी है. रुद्रपुर के फाजलपुर महौरोला इलाके में 16 जनवरी को झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से लोग सकते में आ गए. मृतक की पहचान मलखान कोली के रूप में हुई, जिसे दोस्तों ने शराब पीते समय विवाद के दौरान डंडे, ईंट और पत्थरों से पीट-पीटकर मार दिया था.
मौके पर मिले कई सबूत
मौके पर पुलिस ने खून के निशान, ईंट और पत्थर बरामद किए हैं. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम में सिर और शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है. मृतक की पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसका पति घर से बाहर गया था लेकिन वापस नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों अमित कोली उर्फ अमिताभ और वीरपाल को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी मृतक के परिचित बताए गए हैं और हत्या लोहड़ी की रात शराब के नशे में हुए विवाद का नतीजा थी.
जांच में सामने आया कि तीनों युवक शराब पी रहे थे. मामूली विवाद गुस्से में बदल गया और अमित व वीरपाल ने मलखान पर हमला कर दिया है. हमला इतना खतरनाक था कि मलखान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. इसके बाद आरोपियों ने शव झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.

इस वारदात ने इलाके में भय का माहौल बना दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब के नशे में अक्सर विवाद होते हैं, लेकिन इस तरह की हिंसा ने सभी को हिला दिया है. लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
