UP Gold-Silver rate: भारत में इस समय शादियों के सीजन के कारण सोना-चांदी के भाव बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इस समय पर वैश्विक बाजार में भी ऊथल-पुथल होने के कारण इनके रेट में इतना बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते एक साल से लेकर अभी तक बाजारों में सोना-चांदी के भाव एकदम से काफी ज्यादा कभी बढ़ते हुए दिखाई दिए तो कभी इनकी कीमतों में एकदम से गिरावट देखने को मिली थी. बीते महीनों में चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी. ऐसे समय में अगर आप भी इनको खरीदने का प्लान कर रहे हैं. तो यह रिपोर्ट आपके लिए है. आज हम आपको यूपी में सोना-चांदी के भाव बढ़े हैं या घटे. इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

आज यूपी में सोने की कीमतों में कमी देखी गई है. आज यहां पर 24 कैरेट सोने का मूल्य 15,446 रुपये प्रतिग्राम है. इसी के साथ 22 कैरेट सोने का मूल्य 14,160 रुपये प्रतिग्राम है. 18 कैरेट सोने का मूल्य 11,588 रुपये प्रतिग्राम है. आज के दिन सोने की कीमत में कल के मुकाबले कमी देखने को मिली है.

वहीं, अगर आप चांदी की कीमतों की बात करें तो आज के दिन चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है. आज चांदी का भाव 3,25,000 रुपये किलोग्राम है. हालांकि, विशेषज्ञों का अनुमान हैं कि आने वाले समय में इनकी कीमत में और ज्यादा बदलाव रहेगा. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वैश्विक बाजार में अभी के समय में दिक्कत देखने को मिली है. निवेशक भी अभी के समय फूंक-फूंक कर कदम ले रहे हैं.
अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं. तो इनकी कीमतों को जरूर जान कर जाइएं. हालांकि, यह कीमतें अनुमानित है. बाजरों में और इन मूल्यों में अंतर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: 26 जनवरी के लंबे वीकेंड में लें रोड ट्रिप का मजा? नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये 5 टूरिस्ट स्पॉट
