Long Weekend Trips:रिपब्लिक डे 2026 घूमने के शौकीनों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस बार साल की पहली लंबी छुट्टी मिल रही है. 26 जनवरी के आसपास वीकेंड जुड़ने से एक बढ़िया वीकेंड बन रहा है. अगर अपने को रिफ्रेश करने के लिए आप घूमने का प्लान बना सकते हैं. सही तरह से बनाया गया प्लान करेंगे तो यादगार ट्रिप में बदला जा सकता है. हम आपको आर्टिकल में आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप अपना लॉन्ग वीकेंड यादगार बना सकते हैं.
ऋषिकेश
अगर आप सुकून और एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो ऋषिकेश बढ़िया चॉइस है. यहां आपको शांति भी मिलेगी और एडवेंचर भी. ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट की गंगा आरती मन को सुकून दे देती है. गंगा किनारे बैठकर सुकून के पल बिताने के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग का मजा भी ले सकते हैं.
औली
औली को उत्तराखंड का स्वर्ग माना गया है, ये इतना खूबसूरत है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं. बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देंगे. आप यहां से शाम के समय में सनसेट के सौंदर्य भरे नजारे देख सकते हैं. आप रसो बुग्याल और क्वानी बुग्याल के लिए ट्रेक भी कर सकते हैं.
लैंसडाउन
उत्तराखंड का लैंसडाउन शांत और खूबसूरत छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. ठंडी हवा, पहाड़ों के नजारे और सुकून भरा माहौल आपको जरूर पसंद आ एगा.यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती, इसलिए ये कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए अच्छा ऑप्शन है. आप यहां दो से तीन दिन की छुट्टी में आराम से घूम सकते हैं.
उत्तराखंड के चकराता में घूमने के लिए टाइगर फॉल्स, चिलमेरी नेक, देओबन, बधर केव्स, मोइला टॉप और राम ताल जैसे खूबसूरत झरने, ऊँचे व्यूप्वाइंट्स और घने देवदार के जंगल हैं, जहाँ आप ट्रेकिंग, कैंपिंग और प्रकृति का आनंद ले सकते हैं; यह एक शांत और प्रदूषण-मुक्त हिल स्टेशन है जो प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है.
खिरसू हिल स्टेशन
खिरसू हिल स्टेशन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है. सुकून भरा ब्रेक चाहते हैं, तो यकीन मानिए इस जगह पर जाकर आप बहुत अच्छा महसूस कर पाएंगे.यहां की शांत वाइब आपके तनाव को दूर कर आपके माइंड को रिलैक्स कर देगी.
