उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद से एक अजीब मामला सामने आ रहा है. मामले के बाद लोगों के बीच इसकी काफी चर्चा देखने को मिल रही है. बता दें कि यहां एक पति-पत्नी के बीच एक आम से विवाद के कारण झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्नी ने अपने पति की जीभ को दांत से काट लिया. यह घटना गाजियाबाद में स्थित मोदीनगर थाना
क्षेत्र के संजय पुरी के इलाके की है. बताया जा रहा है दोनों के बीच केवल एक मामूली विवाद हुआ था. हालांकि, वह मामूली विवाद एक दम से बढ़ गया. पति का नाम विपिन है. जो 26 साल का है. तो वह पत्नी का नाम ईशा है.
पुलिस ने लिया दोनों को हिरासत में
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था. पुलिस का कहना हैं कि दोनों के बीच 19 फरवरी दिन सोमवार की शाम में खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था. विवाद बढ़ते-बढ़ते इतना ज्यादा हो गया कि पत्नी ने झगड़े के बीच दांतों से अपने पति की जीभ को काट दिया. यह घटना रात के करीब 1 बजे हुई थी. बता दें कि दोनों की शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था. वह दोनों 1 साल पहले ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी 6 मई 2025 को हुई थी.
गाजियाबाद के SP ने की दी जानकारी
SP मोदीनगर अमित सक्सेना ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से जानकारी मिली थी संजय पुरी में दो पक्षों में मारपीट हो रही है. इसमें पुरूष के साथ-साथ महिला भी लड़ रही थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और फिर चौकी लेकर आया गया.
SP ने बताया कि छोटे विवाद ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया था, जिसके बाद पत्नी ईशा ने उसी दौरान विपिन की जीभ को अपने दांतों से काट लिया. जीभ कटने के बाद विपिन को सबसे पहले गाजियाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे मेरठ के अस्पताल में इलाज करवाने के लिए भेजा गया.
इस घटना के बाद सुबह होते ही ईशा के परिवार वालों को इस मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद लड़की के माता पिता उसके ससुराल गए. इसके बाद दोनों पक्ष यानि मायके और ससुराल पक्ष में खूब मारपीट, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संभाला था.
ये भी पढ़ें: हापुड़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़: 200 किलो गन कॉटन पाउडर संग 27 कट्टे विस्फोटक बरामद
