बिहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. बिहार के पटना में पुलिस ने राहुल गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राहुल गैंग से इस सदस्य को मुठभेड़ के बाद में गिरफ्तार किया है.
बिहार पुलिस ने किया राहुल सिंह गैंग के सदस्य को गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पटना में पुलिस और राहुल सिंह गैंग के एक सदस्य के बीच में गुरुवार को सुबह मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस अपराधी को सुबह के करीब 4 बजे के आसपास गिरफ्तार किया गया है. यह पूरा मामला पटना से सामने आया है, जहां पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है.
पुलिस ने किया एनकाउंटर
पटना पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के एक सदस्य को गुरुवार को सुबह करीब 4 बजे के आसपास गिरफ्तार किया है. पुलिस की गैंग के एक सदस्य के साथ में मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह गैंग के सदस्य का एनकाउंटर किया. बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर के दौरान आपराधी के पैर में गोली लगी है.
पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था अपराधी
पटना पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के सदस्य को एनकाउंटर करके गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 4 बजे के आसपास मसौढ़ी इलाके में हुई है. पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के जिस अपराधी को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान परमानंद यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह वाहन चेकिंग के दौरान अपनी बाइक को पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार
बताया जा रहा है कि पटना पुलिस सुबह के समय वाहन चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान अपराधी परमानंद यादव पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहा था. जिसके बाद जब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो राहुल सिंह गैंग के सदस्य परमानंद यादव ने पुलिस की टीम के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस कार्रवाई के दौरान अपराधी के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद में पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. एनकाउंटर में घायल हुए अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पटना जिले के SP परिचय कुमार ने बताया है कि राहुल सिंह गैंग के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: बसंत पंचमी पर वृषभ समेत इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ, जानिए कैसा बीतेगा कल का दिन
