Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी माघ मास के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है. यह पर्व केवल बसंत ऋतु के आगमन का ही संकेत नहीं देता है बल्कि इस दिन पर मां सरस्वती जो कि ज्ञान की देवी है. उनकी भी पूजा की जाती है. इस वर्ष 23 जनवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी. यह दिन ज्ञान और कला की देवी का दिन माना जाता है. इस दिन कई कामों को करना काफी शुभ माना जाता है. संयोग से यह पर्व भारत में उस समय में मनाया जाता है, जिस समय में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होने वाली होती है.
क्यों माना जाता है शुभ यह दिन बच्चों के लिए
बता दे कि बसंत पंचमी के दिन पर मां सरस्वती की सच्चे मन से पूजा करने से मन शांत और पढ़ाई की ओर और ज्यादा एकाग्र होता है. यह 10वीं और 12वीं के छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा को बनाता है. हिन्दूओं की मान्यता के अनुसार इस दिन ब्रह्मा जी के मुख से मां सरस्वती प्रकट हुई थीं. इस दिन को मां सरस्वती का जन्म दिवस भी कहा जाता है. इसी कारण से इन्हें विद्या और कला जैसे कार्यों के शुरूआत के लिए शुभ माना जाता है.
कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यह दिन काफी अच्छा माना जाता है. उनके जीवन में यह अच्छे फल देता है. अगर वह इस दिन मन लगाकर सच्चे मन से पूजा करतें हैं. तो मन में स्थिरता और पढ़ाई के लिए एकाग्रता आती है.
इस तरह करें पूजा मिलेगा फल
सुबह दिन में नहा धोकर स्वच्छ कपड़े पहने. इस दिन पर पीले या सफेद रंग के कपड़े पहनना काफी अच्छा माना जाता है. इसके बाद घर में ईशान कोण में साफ जगह पर सरस्वती माता का चित्र लगाएं. हालांकि, सबसे पहले उस जगह को गंगाजल से साफ करें. मूर्ति स्थापित करने के बाद अक्षत, पीले फूल, मिठाई और फल आदि चढ़ाएं. इस दिन पर कलम पुस्तिका और पढ़ाई लिखाई से संबंधित चीजें पूजा स्थान पर रखें. ये सब करने के बाद “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” मंत्र का जप 108 बार करें.
कुछ विशेष टिप्स विद्यार्थियों के लिए
सरस्वती पूजा के दिन कठिन पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता है.
आप अगर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. तो यह दिन आपके लिए अच्छा है. इस दिन रिवीजन करें या तो आप टाइमटेबल भी बना सकते हैं.
आज के दिन कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे पढ़ाई में डिस्ट्रेक्शन बनता हो. लोगों के बीच मान्यता है कि आज के दिन ऐसा काम करने से आपका हमेशा मन ऐसा ही रहेगा.
आज के दिन किसी भी काम को याद करके लिखें. माता सरस्वती इससे प्रसन्न होती है.
अपनी सोच को सकारात्मक रखें.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: बसंत पंचमी पर वृषभ समेत इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ, जानिए कैसा बीतेगा कल का दिन
