UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव करने जा रही है. इसके लिए सबसे पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया हैं. उत्तर प्रदेश में नियुक्त 75 पर्यवेक्षक संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे. यह पर्येवक्षक यूपी के साथ ही बिहार, गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय के लिए नियुक्त किए गए हैं. संगठन सृजन अभियान के कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के चयन के लिए AICC प्रेक्षकों की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है.
जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे
प्रदेश में नियुक्त 75 पर्यवेक्षक संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी कराएंगे. इसमें अमी याग्निक, कुलदीप इंदौरा, संजना जाटव, मोहन मार्कम, सुभाष चोपड़ा आदि शामिल हैं.
नसीमुद्दीन सिद्दकी का कांग्रेस से इस्तीफा
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में लगी कांग्रेस को जोरदार झटका लगा. पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने समर्थकों के साथ शनिवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया. उनका कहना है कि आगे की रणनीति क्या होगी इसका फैसला अगले हफ्ते कर सकते हैं . राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेताओं को भेजे गए इस्तीफे में पूर्व विधायक फरहत हसन उर्फ हाजी शब्बन, पूर्व विधायक राम जियावन, पूर्व एमएलसी हुस्ना सिद्दकी सहित 73 लोगों के नाम हैं.
मीडिया के इस्तीफा देने के सवाल पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि उनकी कांग्रेस के किसी नेता से शिकायत नहीं है। वह दलितों, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस में आए थे. आज की मौजूदा परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस में फासीवादी ताकतों से लड़ने का माद्दा नहीं दिख रहा है। ऐसे में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अलग रास्ता तय करने का मन बनाया है. पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने अभी किसी दल के साथ जाने पर हामी नहीं भरी है, लेकिन सियासी गलियारे में चर्चा है कि वह आजाद समाज पार्टी के साथ नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं.
