Pakistan on bangladesh t20 world cup: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के फैसले पर विरोध जताया और आईसीसी को दोहरे मानदंड न अपनाने की चेतावनी दी. इस विवाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है.

Pakistan on bangladesh t20 world cup: बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के फैसले ने पाकिस्तान में हंगामा मचा दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि यह फैसला गलत है और आईसीसी को दोहरे मानदंड नहीं अपनाने चाहिए. उनका कहना है कि बांग्लादेश टूर्नामेंट का अहम हिस्सा है और उसे हर हाल में खेलने का मौका मिलना चाहिए.
नकवी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने यह मुद्दा आईसीसी बोर्ड मीटिंग में भी उठाया था. उन्होंने साफ कहा कि एक देश के लिए एक फैसला और दूसरे देश के लिए अलग फैसला नहीं हो सकता. उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों आईसीसी के समान सदस्य हैं और उनके साथ अलग व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए.
उन्होंने आईसीसी को चेतावनी दी कि किसी एक देश को दूसरे देश पर फैसला थोपने का अधिकार नहीं है. नकवी ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान अपने रुख पर मजबूती से खड़ा रहेगा. उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान सरकार इस मामले में अंतिम निर्णय लेगी और उनके पास हर स्थिति से निपटने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं.
पीसीबी प्रमुख ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को आईसीसी से ज्यादा अपनी सरकार पर भरोसा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार चाहे तो पाकिस्तान विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा और ऐसे में आईसीसी को 22वीं टीम को शामिल करने पर विचार करना चाहिए. यह निर्णय पूरी तरह पाकिस्तान सरकार के हाथ में है और उन्हें ही अंतिम फैसला लेना है.
इस मुद्दे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई बहस शुरू हो गई है. बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप में भविष्य, आईसीसी की निष्पक्षता और सदस्य देशों के अधिकार अब चर्चा का केंद्र बन गए हैं. आईसीसी ने पहले ही साफ कर दिया है कि शेड्यूल और वेन्यू में बदलाव नहीं किया जाएगा. बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है, जिससे इस विवाद ने और तूल पकड़ लिया है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
