रविवार को RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई. इस बैठक में तेजस्वी यादव को काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. जिसके बाद राजनीतिक महकमे में हलचल मच गई है.
पटना में हुई RJD की बैठक
रविवार को राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में हुई है. पटना के मौर्या होटम में हुई इस बैठक में तेजस्वी यादव के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने रखा था.
तेजस्वी यादव को बनाया गया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
पटना में हुई इस बैठक को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में किया गया है. इस बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. आने वाली चुनौतियों और स्वास्थ्य के चलते लालू यादव अपनी विरासत को औपचारिक रूप से तेजस्वी यादव के हाथों में सौंपने की तैयारी में दिख रहे हैं. इन्हीं कारणों के चलते तेजस्वी यादव के हाथों में इस पद की कमान सौंपी गई है.
200 से ज्यादा लोग बैठक में शामिल
पटना में हुई इस बैठक में लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पूरे देश से करीब 200 डेलिगेट्स और कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया था. इसी बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक आने वाले चुनावों और संगठन की मजबूती को देखते हुए एक नए और अच्छी एनर्जी वाले नेतृत्व की जरूरत महसूस हो रही है.
युवाओं को मैसेज
तेजस्वी यादव पहले से ही बिहार में विपक्ष का चेहरा बनकर सामने आ रहे हैं. अब उन्हें RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जिसके बाद उनके पास संगठन के अखिल भारतीय स्तर के फैसले लेने की शक्ति भी आ जाएगी. तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने बिहार और देश के युवाओं को एक बड़ा मैसेज पहुंचाने की कोशिश की है.
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मी चलवा रहे थे हुक्का बार, कानपुर में 4 पुलिसकर्मियों पर एक्शन, थाने से हटाए गए SI और सिपाही
