Jaipur sudden cold wave: जयपुर में अचानक सर्दी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते वाहनों, घरों और पेड़ों पर बर्फ जमी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सोशल मीडिया पर बर्फ की तस्वीरें वायरल हुईं और लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Jaipur sudden cold wave: जयपुर में अचानक सर्दी ने लोगों को हैरान कर दिया है. बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट के कारण कई क्षेत्रों में वाहनों, घरों और पेड़ों पर बर्फ की परत जम गई. गुलाबी नगर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सुबह‑सुबह गलता जी और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में यह दृश्य लोगों को काफी आकर्षक लगा. कई लोग इस नजारे को कैमरे में कैद करने पहुंचे और बच्चों ने बर्फ छूकर ठंड का मजा लिया.
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में अचानक गिरावट आई है. खासकर ऊंचाई वाले इलाकों की नमी ने जमकर बर्फ का रुप ले लिया है. न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे जाने के कारण सर्दी का असर अधिक महसूस किया गया है. लोग सुबह‑सुबह ठिठुरते नजर आए और अपने काम के दौरान अलाव का सहारा लेते दिखे.
सड़क किनारे चाय और नाश्ते की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई. लोग ठंड से बचने के लिए गर्म पेय और भोजन लेने लगे. फुटपाथ पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह मौसम चुनौती बन गया है. प्रशासन ने अलाव और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है. कई लोगों ने घरों से बाहर निकलने से बचना ही बेहतर समझा है.
पर्यटन स्थलों पर भी इस सर्दी का असर दिखा है. सोशल मीडिया पर जयपुर में वाहनों पर जमी बर्फ की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं. लोग इस मौसम को देखकर उत्साहित भी हुए और कई पर्यटक अपने कैमरे से इस दृश्य को कैद करते नजर आए हैं. मौसम प्रेमियों और स्थानीय लोगों के लिए यह एक अनोखा अनुभव बन गया है.
मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है. इसलिए लोगों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को अलाव, गर्म कपड़े और आवश्यक सुरक्षा का ध्यान रखना होगा. जयपुर में यह अचानक सर्दी का सरप्राइज लोगों के लिए यादगार बन गया है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
