Weather update: दिल्ली में कल बीते दिन यानी की 27 तारीख को काफी तेज हवाओं और बारिश का कहर देखने को मिला था. मौसम विभाग ने पहले ही यहां पर येलो अलर्ट जारी कर दिया था. दरअसल, इसके कारण पूरे दिन तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी. बारिश के कारण लोगों को और ज्यादा कोहरे और ठंड का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि, बता दें कि विभाग ने आगे भी भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी को जारी कर दिया है.

यूपी के कई जगहों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और उसके आस-पास के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरते हुए दिखाई दिए थे. हालांकि, मौसम विभाग ने आगे भी बारिश के होने की संभावना को जताया है. इसी कारणों से ठंड भी बढ़ते दिखाई दे सकती है. मौसम विभाग ने 23 और 27 जनवरी को लेकर अलर्ट भी जारी किया था.

हालांकि, वह लोग जिनको लगता है कि अब बारिश नहीं होगी. तो वह गलत है. मौसम विभाग ने आगे भी दिल्ली-NCR और यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान के होने की संभावना को जताया है. साथ ही हवा भी 40 से 60 किलोमीटर के बीच तक चलने की संभावना को जताया गया है. बता दें कि आशंका है कि इसके कारण तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है. आईमडी द्वारा पहले ही इन जगहों पर बारिश और आंधी तूफान के लिए अलर्ट जारी कर दिया है.

बता दें कि इन हवाओं के कारण लोगों को काफी ज्यादा ठंड से ठिठुरन महसूस हो सकती है. साथ ही धूल मिट्टी के उड़ने के कारण लोगों को वाहन चलाने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि वह अपने साथ हेल्मेट को लेकर जरूर निकले. 1 फरवरी से पहले मौसम में थोड़े राहत देखने को मिल सकती है लेकिन 1 फरवरी को बारिश के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. साथ ठंड का असर भी दोबारा से देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: कमीशन के लालच में ले ली मासूम की जान, प्रसव के दौरान कट गई नवजात की गर्दन, पुलिस ने दर्ज किया मामला
