महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को प्लेन दुर्घटना में निधन हो गया. वे VSR Aviation कंपनी के Learjet 45 प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में सवार थे. यह प्लेन 1990 के दशक में बनाया गया था और साल 1998 में सेवा में आया था.
प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की मौत
बुधवार सुबह एक विमान हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई. यह विमान हादसा बारामती एयरपोर्ट पर हुआ है. अजित पवार जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. इसी दौरान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय विमान रनवे से फिसल गया और आग लग गई. अजित पवार एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में सवार थे.
Learjet 45 में सवार थे अजित पवार
अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे, जानकारी के मुताबिक वह प्लेन VSR Aviation कंपनी का Learjet 45 मॉडल का था. यह एक मिड साइज बिजनेस जेट है. इस विमान का निर्माण 1990 के दशक में किया गया था. Learjet 45 विमान छोटी और मध्यम दूरी की फ्लाइट्स के लिए काफी लोकप्रिय रहा है. यह विमान अपनी तेज रफ्तार और कंपैक्ट डिजाइन के कारण जाना जाता है.
Learjet 45 विमान की खासियतें
Learjet 45 विमान ने अपनी पहली उड़ान अक्टूबर 1995 में भरी थी, जिसके बाद यह साल 1998 से पूरी तरह से सेवा में आया था. इस विमान में आमतौर पर 8 से 9 यात्री एक साथ सवार हो सकते हैं. यह विमान 2 इंजनों वाला जेट है. यह विमान छोटा है, लेकिन रनवे क्षमताओं के लिए काफी उपयुक्त है. यह विमान तेज क्रूज स्पीड के साथ में भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाना जाता है.
क्या था रजिस्ट्रेशन नंबर?
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार जिस विमान में सवार थे, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK या VTSSK था. यह विमान अपनी लग्जरी सुविधाओं और तेज रफ्तार के लिए जाना जाता है. अजित पवार बारामती में जिला परिषद चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे थे. वहां पहुंचकर उन्हें 4 सभाओं को संबोधित करना था. आपको बता दें कि बारामती को अजित पवार का गढ़ माना जाता है.
