Ilhan omar attacked minneapolis town: मिनियापोलिस में टाउन हॉल भाषण के दौरान डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर एक व्यक्ति ने तरल पदार्थ से हमला किया है, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है. पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है, जबकि उमर ने साफ कहा है कि वह ऐसी घटनाओं से डरने वाली नहीं हैं.

Ilhan omar attacked minneapolis town: अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर पर मिनियापोलिस में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ है. वह एक टाउन हॉल बैठक में लोगों को संबोधित कर रही थीं. इसी बीच एक व्यक्ति अचानक मंच के पास पहुंचा, उसने उमर की ओर एक तरल पदार्थ फेंक दिया. घटना होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला था. हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया था. इल्हान उमर को इस हमले में कोई शारीरिक चोट नहीं आई. लेकिन वह कुछ पल के लिए घबरा गई थीं.
यह हमला उस समय हुआ, जब इल्हान उमर एक गंभीर मुद्दे पर बोल रही थीं. हाल ही में मिनियापोलिस में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट यानी ICE के एक एजेंट ने एक महिला को गोली मार दी थी. इस घटना को लेकर शहर में नाराजगी थी. उमर उसी के खिलाफ आवाज उठा रही थीं. वह ICE को खत्म करने की मांग कर रही थीं. साथ ही उन्होंने गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम से इस्तीफा देने को कहा था. भाषण के दौरान ही यह हमला कर दिया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर काले रंग की जैकेट पहने हुए था. वह धीरे-धीरे उमर के पास पहुंचा. उसके हाथ में एक सिरिंज थी. उसने सिरिंज को उमर की दिशा में दबाया. उसी समय उसमें भरा तरल पदार्थ बाहर निकला. लोगों ने बताया कि उस तरल से सिरके जैसी तेज गंध आ रही थी. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को काबू में कर लिया है. कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था.
मिनियापोलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे काउंटी जेल भेजा गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ थर्ड डिग्री का अपराध दर्ज किया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा किया. उस अज्ञात पदार्थ की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर का मकसद क्या था. साथ ही यह भी जांच हो रही है कि वह अकेला था या किसी साजिश का हिस्सा है

घटना के बाद इल्हान उमर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के हमले उन्हें डराने वाले नहीं हैं. वह अपने काम से पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने समर्थन देने वाले लोगों का धन्यवाद भी किया. इल्हान उमर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुखर आलोचक रही हैं. ट्रंप भी कई बार उन पर तीखे बयान दे चुके हैं. इस हमले पर व्हाइट हाउस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
