गुजरात के पालनपुर में एक युवक अचानक से कुत्तों जैसी हरकतें करके दूसरों को काटने लगा. जिसके बाद जब डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आया कि युवक को कुछ समय पहले कुत्ते ने काट लिया था और उसने एंटी रेबीड वैक्सीन नहीं लगवाई थी.
कुत्ते की तरह हरकतें करने लगा युवक
गुजरात से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. गुजरात के पालनपुर में एक युवक की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद में वह अचानक से कुत्ते की तरह बनकर दूसरे लोगों को काटने लगा. इस हरकत के बाद में जब डॉक्टर ने उस व्यक्ति की जांच की, तो सामने आया कि व्यक्ति को कुत्ते ने काटा था, जिसके चलते उसके अंदर रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे.
कुछ समय पहले कुत्ते ने काटा था
जानकारी के मुताबिक 27 साल के एक देवाभाई नाम के युवक को कुछ समय पहले एक कुत्ते ने काटा था. जिसके बाद में शुरुआती समय में यह सामान्य मामला लगा, लेकिन कुछ दिनों बाद युवक के अंदर हाइड्रोफोबिया यानी कि पानी से डरने और कुत्ते जैसी हरकतें करने के लक्षण दिखाई देने लगे. लोगों ने बताया कि युवक की हालत धीरे-धीरे खराब हो गई और वह आसपास मौजूद लोगों के काटने की कोशिश करने लगा.
परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
युवक की इन हरकतों के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत ही युवक के परिजनों को दी. जिसके बाद में स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को पालनपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद में युवक को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, जिससे वह किसी मरीज या खुद को नुकसान न पहुंचा पाए. युवक का इलाज हाथ और पैरों का बांधकर किया जा रहा है.
युवक का किया जा रहा इलाज
बीमार युवक मूल रूप से साबरकांठा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल में अपने परिवार के साथ पालनपुर में रहता है. इस घटना के बाद में स्वास्थ्य विभाग इसे गंभीरता से लेकर पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है. मेडिकल ऑफिसर सुनील जोशी ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी जरूरी होती है. इस पूरे मामले के बाद में युवक का इलाज लगातार चल रहा है.
यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कंटेनर और 2 ऑटो! उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौके पर मौत
