दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक बड़ी रिपोर्ट निकाली है. ये नई रिपोर्ट काफी चिंताजनक है. बता दे कि इस अध्ययन के मुताबिक करीब 20 वर्षों में से कैंसर से जितने भी मरीजों की जान गई है. उसमें 44 साल से कम उम्र के लोग ज्यादा पाए गए है. इस रिपोर्ट से पता चलता है कि कैसंर बड़ी संख्या में कम उम्र के युवाओं को अपना शिकार बना रहा है. पहले जहां ज्यादातर यह बीमारी बुजुर्गों को होती थी. आज के समय में ये युवाओं में काफी तेजी से देखा जा रहा है. दिल्ली में इन सालों में करीब 1.1 लाख या उससे ज्यादा मौतें कैंसर की वजह से हुई है. इनमें करीब 95 हजार मौतें अस्पताल में ही हुई है.
महिलाओं और पुरूषों के आंकड़ें में अंतर
महिलाओं और पुरूषों में काफी अंतर देखने को मिला था. बता दें कि महिलाओं के मुकाबले में पुरुषों में कैंसर मौत की वजह बन रहा है. हालांकि उम्र के मामले में दोनों में काफी ज्यादा समानताएं थी. पुरुषों में 45 से 65 साल के लोगों में करीब 40% मौतें दर्ज की गई है. बात करें महिलाओं की तो उसमें भी कुछ ज्यादा अंतर दर्ज नहीं किया गया है. उनमें 43% मौतें दर्ज की गई है. रिपोर्ट के अनुसार 2005 में कैंसर से मौत होने वाले लोगों की संख्या 2000 से अधिक थी, लेकिन 2024 में यह बढ़कर 7,400 हो गई. हर साल इनके केस में तेजी देखी गई है. उदाहरण के रूप में 2011 में यह आंकड़ा 10,000 चला गया था. इससे साफ पता चल रहा है कि कैसे लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं.
एक्सपर्ट का यह है कहना
दिल्ली एम्स में के विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण के कारण फेफड़े और ब्रेस्ट कैंसर वाले मामलों ज्यादा तेजी देखी गई है. साथ ही प्राइवेट और गर्वनमेंट अस्पतालों में इनकी संख्या में काफी अंतर है. प्राइवेट में मरीजों को इलाज समय सें तो मिलता है लेकिन उसमें इलाज इतना महंगा होता है कि वह उसको आसानी से अफोर्ड नहीं कर पाते हैं. वहीं, सरकारी अस्पताल में इलाज में देरी देखने को मिलती है.
इन आयु वर्ग के लोग ज्यादा प्रभावित
45 से 64 वर्ष के उम्र के लोग इस बीमारी की चपेट में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. करीब 41 प्रतिशत लोग इस वर्ग में शामिल थे. वही, 14 साल से कम उम्र की श्रेणी में 8%, 15 से 24 साल के 5.8% है. 20 वर्ष में करीब दिल्ली के अस्पताल में 7,298 बच्चे और 24 वर्ष से कम उम्र में 5,415 युवाओं की मौत दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें: अचानक हुई तबीयत खराब तो गर्भवती निकली 17 साल की नाबालिग, एक या दो नहीं कई लोगों ने किया दुष्कर्म
